Wednesday, 21 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेने का किया ऐलान, बोले- आराम करने को कहा गया है

Amitabh Bachchan: हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसी पोस्ट की, जिसे देखकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए. बिग बी ने फैंस को बताया है कि उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है.

Amitabh Bachchan advised to rest and recover
Amitabh Bachchan advised to rest and recover

Amitabh Bachchan: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है. हाल ही में अपने सोशल मीडिया X पर अमिताभ बच्चन ने लिखा, “माफी… क्षमा प्रार्थी हूं. कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का वक्त निकालने को कहा गया है. सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं.” बिग बी की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं.

सेहत को लेकर फैंस परेशान

अमिताभ बच्चन की इस X पोस्ट को लेकर फैंस चिंतित नजर आए. कमेंट सेक्शन में कई फैंस ने उनकी फिक्र जताई. एक यूजर ने कमेंट किया, “जीवन में आराम बहुत ही अवश्यक है. आप भरपूर एनर्जी के साथ वापसी कीजिए सर. ईश्वर आपको लंबी आयु और अच्छी सेहत प्रदान करे.” एक दूसरे ने लिखा- आपकी सेहत से जरूरी कुछ नहीं है सर, आप आराम कीजिए.

---विज्ञापन---

बिग बी के पैर में लगी थी चोट

बता दें कुछ दिन पहले अमिताभ बच्चन पैर में चोट लग गई थी. इसकी जानकारी बिग बी ने खूब रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एपिसोड के दौरान दी थी. दरअसल बिग बी ने शो के एक एपिसोड में दौड़ते हुए मंच पर आने की बजाए अपनी कुर्सी पर बैठे हुए ही शो की ओपनिंग की. इसे लेकर उन्होंने दर्शकों को बहुत खुलकर बताया कि उन्हें खडे़ होने में दिक्कत हो रही है. शो के दौरान बिग बी ने कहा, “आमतौर पर मैं शो की शुरुआत मंच के बीच में खड़े रहकर करता हूं, लेकिन आज मेरे पैर में एक चोट लगी हुई है.” अमिताभ बच्चन ने दर्शकों को बताया, “कल शूटिंग के दौरान, मैं फिसल गया और मेरे घुटने पर चोट लग गई.”

बिग बी की अपकमिंग फिल्में

84 साल के हो चले अमिताभ बच्चन अब भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. वो ‘कल्कि : पार्ट-2’ में एक बार फिर नजर आएंगे. इसके अलावा अमिताभ बच्चन फिल्म ‘सेक्शन 84’ में भी नजर आएंगे. बिग बी हर साल टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर बतौर होस्ट लौटते हैं. इस साल भी वो शो में होस्ट के तौर पर बने हुए हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 21, 2026 08:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो