Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रभु देवा कैसे बने इंडिया के ‘माइकल जैक्सन’? नेशनल और पद्मश्री अवॉर्ड कर चुके अपने नाम

प्रभु देवा दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। वहीं उन्हें भारत का 'माइकल जैक्सन' भी कहा जाता है। आइए आपको भी उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

---विज्ञापन---

प्रभु देवा दुनिया भर में अपने किलर डांस मूव्स के लिए काफी मशहूर हैं। यहां तक की उन्हें भारत का माइकल जैक्सन तक कहा जाता है। जहां भी डांसिंग की बात आती है तो सबसे पहले प्रभु देवा का ही नाम जुबान पर आता है। प्रभु देवा 100 से ज्यादा फिल्में कोरियोग्राफ कर चुके हैं। वहीं वो नेशनल और पद्मश्री अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुके हैं। कल यानी 3 अप्रैल को डायरेक्टर और कोरियोग्राफर 52वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं आखिर प्रभु देवा का नाम इंडिया का ‘माइकल जैक्सन’ कैसे पड़ा?

यह भी पढ़ें: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में गौरव खन्ना को मिला स्पेशल सरप्राइज, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

---विज्ञापन---

डांसर फैमिली से हैं प्रभु देवा

प्रभु देवा एक डांसर फैमिली से आते हैं। उनके पिता भी साउथ फिल्मों में बतौर डांस मास्टर डांस सीखा चुके हैं। वहीं उनके दोनों राजू सुंदरम और नागेन्द्र प्रसाद भी कोरियोग्राफर हैं। इसलिए ही उनका डांसिंग के प्रति झुकाव हुआ। वहीं डायरेक्टर ने एक इंटरव्यू में रिवील किया था कि वो माइकल जैक्सन के डांस से काफी ज्यादा इंस्पायर थे।

---विज्ञापन---

कैसे पड़ा ‘भारतीय माइकल जैक्सन’ नाम?

डायरेक्टर ने बताया कि माइकल जैक्सन का डांस देखकर ही उन्होंने भी उन्हीं के जैसा बनाना ठान लिया था। प्रभु देवा की डांस स्किल्स और स्टेज परफॉर्मेंस माइकल जैक्सन से काफी मिलती-झुलती भी है। ये ही वजह है कि उन्हें भारत का माइकल जैक्सन का टैग मिल गया। उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में डांस को एक नया रूप दिया। बता दें प्रभु देवा को भले ही जैक्सननुमा डांस से जाना जाता हो लेकिन असल में वो एक क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने भरतनाट्यम सीखा है।

---विज्ञापन---

इन मूवीज को किया डायरेक्ट

कोरियोग्राफी में प्रभु देवा दो बार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वहीं साल 2019 में वो पद्मश्री भी जीत चुके हैं। वहीं डांस के साथ-साथ उन्होंने डायरेक्शन में भी कदम रखा। ‘वॉन्टेड’, ‘राउडी राठौर’, और आर राजकुमार जैसी हिट फिल्में भी डायरेक्ट कर चुके हैं। उन्होंने इन फिल्मों में डांस भी कोरियोग्राफ किया था।

यह भी पढ़ें: Adolescence के ट्रेंड होने पर फिल्ममेकर ने उठाए सवाल, बोले- हिंसा को मिलेगा बढ़ावा…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2025 02:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola