Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो मेरी अपग्रेडेड वर्जन…’ अपनी छोटी बहन आलिया के लिए ये क्या बोल गईं पूजा भट्ट

Pooja Bhatt on Alia Bhatt: एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने हाल ही में अपनी छोटी बहन आलिया भट्ट को लेकर एक ऐसी बात कही हैं, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

---विज्ञापन---

Pooja Bhatt on Alia Bhatt: फिल्मों से दूर हो चुकी एक्ट्रेस पूजा भट्ट एक बार फिर से चर्चाओं के केंद्र में हैं. इस बार भी पूजा अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, हाल ही में पूजा भट्ट ने अपनी छोटी बहन आलिया भट्ट के काम और फिल्मों की खूब तारीफ की. इसके साथ ही उन्होंने अपनी नन्ही भांजी राहा कपूर पर खूब प्यार लुटाया. इस बीच उन्होंने एक ऐसी बात कही, जो अब खबरों की हेडलाइन बन गई हैं. दरअसल, पूजा ने आलिया भट्ट को खुद का एक ‘अपग्रेडेड वर्जन’ बताया है और ये भी कहा कि उनकी बेटी राहा जन्म से ही एक बेहतीन एक्ट्रेस हैं.

Pooja Bhatt

मैं और आलिया…

पूजा भट्ट ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने परिवार और उनके बीच के रिश्तों पर खुलकर बात की है। इस दौरान पूजा ने अपने भाई राहुल भट्ट के उस बयान पर चुप्पी तोड़ी, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह आलिया से बेहतर हैं. इस मामले पर बात करते हुए पूजा ने कहा, ‘मैं और आलिया एक-दूसरे से बहुत अलग हैं. मैंने भले ही इंडस्ट्री में एक समय पर अपनी खास पहचान बनाई थी, लेकिन अब आलिया का समय है और उसके पास इस काम को संभालने का अपना तरीका है जो मेरे पास नहीं है.’

---विज्ञापन---

वह मेरी अपग्रेडेड वर्जन…

पूजा भट्ट ने आगे कहा, ‘मेरा समय बीत चुका है. अब उसका समय है. वह बहुत समझदार हैं, जिस खेल को खेलने के लिए आप बने हैं, वह उसे खेलना जानती हैं, और वह इसे बखूबी खेलती भी हैं. मैं उसके एक्ट्रेस के तौर पर लिए गए फैसलों और घंटों की गई उसकी मेहनत पर बात कर रही हूं. जब आप नया फोन खरीदते हैं, तो आप ज्यादा फीचर वाले फोन में अपग्रेड करते हैं. इसलिए मैं यह कहना चाहूंगी कि वह मेरी एक अपग्रेडेड वर्जन मॉडल है, और जब उसकी बेटी एक्ट्रेस बनने का फैसला करेगी, तो वह उससे भी अधिक अपग्रेडेड वर्जन होगी. मुझे लगता है कि वह एक्ट्रेस बनने के लिए ही पैदा हुई है.’

First published on: May 29, 2026 12:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola