Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar अकेली नहीं… इन 4 बॉलीवुड फिल्मों को भी गल्फ देशों में नहीं मिली एंट्री? बैन की ये हैं असली वजहें

Indian movies banned In Gulf Countries: आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. इस फिल्म को 6 गल्फ कंट्रीज ने अपने यहां बैन कर दिया है. हालांकि ये पहली ऐसी मूवी नहीं है, जिसे गल्फ देशों में रिलीज नहीं किया जा सका है. इससे पहले भी कई मूवीज पर इन देशों में बैन लग चुका है.

Indian movies banned In Gulf Countries

Indian movies banned In Gulf Countries: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि इस मूवी को 6 गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है. इन देशों में इस मूवी को बैन किए जाने का कारण यब बताया गया कि ये मूवी एंटी पाकिस्तान है. मेकर्स ने गल्फ देशों के सेंसरशिप बोर्ड्स से भी बात की, लेकिन वो चाहते हैं कि फिल्म के कई सीन काट दिए जाएं. मेकर्स इस बात पर राजी नहीं हुए. हालांकि यह पहली ऐसी मूवी नहीं है, जिसे गल्फ देशों ने बैन किया हो. इससे पहले भी कई बॉलीवुड फिल्मों पर ये देश अपने यहां प्रतिबंध लगा चुके हैं. हम आपको बॉलीवुड की 4 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें इन देशों में रिलीज नहीं किया जा सका है.

टाइगर 3

गल्फ देशों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ मूवी पर बैन लगने से पहले सलमान खान की ‘टाइगर 3’ मूवी पर भी बैन लगाया जा चुका है. इस फिल्म की कहानी यूरोप और एशिया में एक बड़े आतंकी साजिश को नाकाम करने के मिशन पर है. इसमें सलमान के साथ कैट्रीना ने भी लीड रोल किया है. गल्फ देशों में इस फिल्म को बैन किए जाने का कारण उन्हें नेगेटिव दिखाना बताया गया है.

---विज्ञापन---

फाइटर

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर को भी गल्फ देशों में प्रतिबंधित किया गया है. बता दें कि इस फिल्म में एक पायलट की कहानी है. इस मूवी को भी इसलिए बैन किया गया है, क्योंकि इसमें पाकिस्तान के साथ संघर्ष दिखाया गया है.

गैंग्स ऑफ वासेपुर

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ को भी गल्फ कंट्रीज में बैन किया गया है. इसे बैन किए जाने का कारण रॉ डायलॉग्स, हिंसा और वाइल्ड किरदार बताए गए हैं. इन देशों का कहना है कि इस तरह की हिंसा और अन्य तमाम चीजें मुस्लिम समुदाय में आपत्तिजनक मानी जाती हैं. बता दें कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी और जीशान कादरी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

आर्टिकल-370

गल्फ देशों में बैन होने वाली बॉलीवुड मूवीज में यामी गौतम की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आर्टिकल-370’ भी शामिल है. इस फिल्म में कश्मीर में इस आर्टिकल के प्रभावों जैसे कंट्रोवर्शियल सब्जेक्ट को दिखाया गया है. इसी कारण इसे भी गल्फ कंट्रीज में बैन कर दिया गया.

First published on: Dec 12, 2025 09:19 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो