---विज्ञापन---

बॉलीवुड की वो खूबसूरत एक्ट्रेस, जिसका हिट डेब्यू के बाद बॉलीवुड में फ्लॉप रहा करियर, अब कर रहीं ये काम

Beautiful Actress Flop Acting Career: बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां एक्टर और एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तो एक बड़ी हिट के साथ की, लेकिन उनका आगे का करियर पूरी तरह से फ्लॉप रहा. आज आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं, जो खूबसूरत तो बहुत हैं, लेकिन उनका एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं हैं...

इमरान हाशमी के साथ करियर की शुरुआत

  हम जिस खूबसूरत एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सोनल चौहान हैं, जिन्होंने एक्टर इमरान हाशमी के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

---Advertisement---

सोनल की पढ़ाई

    सोनल चौहान का जन्म 16 मई 1985 को दिल्ली से सटे नोएडा में हुआ. उन्होंने नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में अपनी शुरुआती पढ़ाई की है. वहीं, नई दिल्ली के गार्गी कॉलेज से उन्होंने फिलोसफी ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है.

मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत

    सोनल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. साल 2005 में उन्हें मलेशिया के सरवाक राज्य के मिरी में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का ताज पहनाया गया था. मलेशिया में ये खिताब जीतने वाली सोनल पहली भारतीय थी.

---Advertisement---

साइन किया 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट

    हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आप का सुरूर' में उन्हें पहली स्क्रीन पर देखा गया. इसके बाद बॉलीवुड के भट्ट परिवार ने उनके साथ 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया. इसके बाद साल 2008 में आई हिट फिल्म 'जन्नत' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा.

फ्लॉप रहा एक्ट्रेस का करियर

    हालांकि, इसके बाद फिल्म '3जी' और 'बुढ़ा होगा तेरा बाप' बुरी तरह फ्लॉप हो गई. इसके बाद एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा का रुख किया. लेकिन उन्हें वहां भी कोई खास सफलता नहीं मिली. सोनल को आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म 'आदिपुरुष' में देखा गया था. इस साल वो फिल्म 'मिर्जापुर' में नजर आने वाली हैं.  

First published on: May 15, 2026 08:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.