नीलम कोठारी 90 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने 1980 और 1990 के दशक के दौरान बॉलीवुड स्टार गोविंदा के साथ तमाम फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद किया करते थे. पहली बार नीलम और गोविंदा फिल्म ‘लव 86’ में नजर आए थे और इसके बाद उन्होंने लगातार 14 फिल्मों में काम किया था. फिल्मों में काम के दौरान दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आईं थी. इतना ही नहीं गोविंदा नीलम से शादी करने की प्लानिंग कर चुके थे. हालांकि उस दौरान गोविंदा पहले से शादीशुदा थे. सालों बाद अब नीलम ने अपने और गोविंदा के रोमांस को लेकर खुलर बात की है.
गोविंदा पहले से थे शादीशुदा
दरअसल, हाल ही में नीलम कोठारी और उनके पति एक्टर समीर सोनी ने टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने और गोविंदा के बारे में बात की. साथ ही उन्होंने गोविंदा की फीलिंग्स को लेकर भी बात की. नीलम से जब इस दौरान गोविंदा को लेकर पूछा गया कि वो उनसे ऑफ-स्क्रीन प्यार करते थे. तो इसपर नीलम ने कहा, “मैं तब बहुत छोटी थी. मुझे पता नहीं था कि वह शादीशुदा हैं. मुझे इसके बारे में बाद में पता चला था.”
नीलम कोठारी का परिवार था सख्त
इस बीच नीलम ने ये भी बताया कि उनकी फैमिली काफी सख्त थी. उन्होंने बताया कि जब भी वह शूटिंग पर जाती थीं, तो सेट पर परिवार का कोई न कोई मेंबर उनके साथ रहता था. इसकी वजह यह थी कि उस दौरान काफी छोटी थी और इसी को लेकर परिवार में असुरक्षा का भाव था. नीलम ने ये भी बताया कि वह बहुत ही लाड़-प्यार से पली बड़ी हैं.
गोविंदा और नीलम पर समीर ने कही ये बात
इस बीच नीलम के पति समीर सोनी ने कहा, “कोई ऐसी बात जो शायद 20 साल पहले हुई हो या नहीं हुई हो. मुझे उसके बारे में पता ही नहीं था. तो मैं उसे कैसे पकड़ कर रख सकता हूं? वह अब भी दावा करते हैं कि वह आपसे बहुत प्यार करते थे.”
गोविंदा और नीलम कोठारी अफेयर और फिल्में
बता दें कि नीलम कोठारी अब फिल्मों से दूर है. हालांकि एक वक्त ऐसा था, जब गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर अक्सर ही चर्चा होती रहती थी. दोनों के अफेयर की अफवाहें भी 90 के दशक में जोरों पर थी. बताया जाता है कि नीलम के प्यार में दीवाने गोविंदा सुनीता आहूजा के साथ अपनी सगाई तक तोड़ने को तैयार थे. लेकिन उन्होंने अपनी मां के कहने पर ऐसा नहीं किया. हालांकि कभी भी नीलम ने गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को लेकर स्वीकार नहीं किया. गोविंदा और नीलम ने इल्जाम, खुदगर्ज, हत्या, ताकतवर जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था.
नीलम कोठारी ने रचाई थीं दो शादियां
नीलम कोठारी ने 2000 में यूके के बिजनेसमैन के बेटे ऋषि सेठिया से पहली शादी की. लेकिन दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने एक्टर समीर सोनी संग 2011 में शादी की. शादी के दो साल बाद 2013 में कपल ने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम अहाना है.
यह भी पढ़ें- गोविंदा का नीलम कोठारी संग था रिश्ता? इन हसीनाओं से भी जुड़ चुका है ‘चीची’ का नाम