Monday, 14 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा का नीलम कोठारी संग था रिश्ता? इन हसीनाओं से भी जुड़ चुका है ‘चीची’ का नाम

गोविंदा एक वक्त पर बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते थे. हालांकि बीते कुछ वक्त से वह फिल्मों से दूर चल रहे हैं. लेकिन उनको लेकर चर्चाओं आज भी कम नहीं हुई हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा कई दफा उनके अफेयर को लेकर बात कर चुकी हैं. 90 के दशक में एक्टर का नाम कई बार उनकी को-स्टार नीलम कोठारी संग जुड़ा है. वहीं, हाल ही में नीलम ने अपने और गोविंदा के अफेयर पर रिएक्ट किया है.

गोविंदा एक वक्त पर बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते थे. हालांकि बीते कुछ वक्त से वह फिल्मों से दूर चल रहे हैं. लेकिन उनको लेकर चर्चाओं आज भी कम नहीं हुई हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा कई दफा उनके अफेयर को लेकर बात कर चुकी हैं. 90 के दशक में एक्टर का नाम कई बार उनकी को-स्टार नीलम कोठारी संग जुड़ा है. वहीं, हाल ही में नीलम ने अपने और गोविंदा के अफेयर पर रिएक्ट किया है.

दरअसल, उषा काकड़े प्रोडक्शन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान नीलम कोठारी ने अपने और गोविंदा के अफेयर की खबरों पर बात की है. उन्होंने एक्टर के साथ अपने रिश्ते को सीधे तौर पर खारिज किया और कहा, "ओरे तेरी, ये कौन बोला? गोविंदा जी बहुत अच्छे इंसान हैं. मगर ये जो सवाल है ये सच नहीं है. वो कमाल के इंसान हैं और हमने कई हिट फिल्में की हैं, लेकिन ये सच नहीं है. सॉरी-सॉरी लेकिन ये बिल्कुल भी सच नहीं है. हमारे बीच कुछ भी नहीं है.'

---Advertisement---

इसके आगे नीलम कोठारी ने कहा, "मेरे ख्याल से लिंक-अप ही इस पूरे फसाद की जड़ था.उस वक्त इस बारे में कोई इस पर सफाई देने वाला नहीं था. जो उन्हें लगता था, बस वो छाप देते थे. और सच कहूं तो हम उन दिनों प्रेस से डरते थे. क्योंकि, उनके कलम की ताकत ही सबकुछ थी. अगर आप साथ में 2-3 फिल्में भी करते थे तो ये मान लिया जाता था कि आपका अफेयर है.'

नीलम कोठारी और गोविंदा ने एक साथ 14 फिल्मों में काम किया है.दोनों के साथ में काम करने के कारण अक्सर ही ये चर्चा होती रहती थी कि वे रिश्ते में है. बता दें कि एक्टर का नाम नीलम कोठारी के अलावा कई और हसीनाओं संग जुड़ चुका है.

---Advertisement---

साल 2000 में गोविंदा और रानी मुखर्जी फिल्म 'हद कर दी आप ने' में साथ नजर आए थे. दोनों के अफेयर की मीडिया में खूब चर्चा थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बहुत करीब थे. हालांकि जब इन अफेयर्स की खबरें गोविंदा की पत्नी को लगी तो उसके बाद उन्होंने रानी से दूरी बना ली थी.

नीलम कोठारी और रानी मुखर्जी के अलावा गोविंदा का नाम एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ भी जुड़ा था. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अफेयर लंबे वक्त तक नहीं चला.

---Advertisement---

बता दें कि गोविंदा की सुनीता आहूजा के साथ 11 मार्च 1987 को शादी हुई थी. कपल की शादी को लंबा वक्त हो चुका है और उनके दो बच्चे भी हैं. जिसमें से एक बेटा यशवर्धन आहूजा है और बेटी का नाम टीना आहूजा है.

First published on: Feb 01, 2026 06:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola