Nargis Fakhri Throwback Story: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सालों तक स्ट्रगल करती रहती हैं, इसके बाद भी स्टार नहीं बन पातीं। वहीं कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जो अपनी डेब्यू मूवी से ही बॉलीवुड पर छा जाती हैं। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने रणबीर कपूर के साथ सुपरहिट डेब्यू किया। डेब्यू मूवी से ही एक्ट्रेस की किस्मत रातोंरात बदल गई और वो बॉलीवुड की स्टार बन गई। हालांकि बाद में एक्ट्रेस बॉलीवुड से अचानक गायब हो गई। जी हां हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की। आज एक्ट्रेस बॉलीवुड से गायब है। आइए आपको भी बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
इम्तियाज अली की मूवी से मिला बड़ा ब्रेक
नरगिस फाखरी न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में जन्मीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। नरगिस का बॉलीवुड में करियर तब शुरू हुआ जब इम्तियाज अली ने उन्हें ‘रॉकस्टार’ मूवी में बड़ा ब्रेक दिया। इम्तियाज ने एक्ट्रेस का टीवी पर एक ऐड देखा था जिसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें मूवी के लिए अप्रोच किया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में हमशक्ल देख चौंके Mika Singh, Salman Khan को मिले 5 सरप्राइज
कैसे किया इम्तियाज अली ने अप्रोच?
इम्तियाज ने एक्ट्रेस को ऐड में देखकर उन्हें ईमेल भेजा। इस एक मेल ने एक्ट्रेस की पूरी जिंदगी बदल दी। इस मूवी में उन्हें रणबीर कपूर के साथ काम करने का मौका मिला। नरगिस की ये पहली मूवी थी लेकिन रणबीर इससे पहले ‘सांवरिया’ मूवी से बॉलीवुड डेब्यू कर चुके थे। वहीं ‘रॉकस्टर’ में रणबीर और नरगिस की केमिस्ट्री ऑडियंस को इतनी पसंद आई कि मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन मूवीज में किया काम
नरगिस को इस एक मूवी से ही रातोंरात स्टारडम मिल गया। इसके बाद वो ‘मद्रास कैफे’ और ‘मैं तेरा हीरो’ में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड की पॉल फेग की स्पाई में काम किया। इसमें उनके साथ मेलिसा मैकार्थी, जेसन स्टैथम और जूड लॉ ने काम किया। वहीं 2016 में एक्ट्रेस ने ‘अजहर’ और ‘हाउसफुल 3’ जैसी हिट मूवीज में भी काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस जल्द ही अभिनय की दुनिया से थक गई और वापस अमेरिका अपने परिवार के पास चली गईं। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
उदय चोपड़ा को किया डेट
निजी जीवन की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म निर्माता यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा के साथ काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं। दोनों ने 2013 से लेकर 2017 तक डेट किया। इसके बाद दोनों अलग-अलग हो गए और अपने-अपने करियर पर फोकस करने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कशिश कपूर को आधी रात को सताया कौन सा डर? शिल्पा ने और बढ़ा दी Tension