Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi: 12 साल बड़े राम चरण को Liplock कर फंसी जाह्नवी कपूर, वायरल रोमांटिक क्लिप पर छिड़ी बहस

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' का एक सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है.

---विज्ञापन---

Ram Charan Janhvi Kapoor Liplock Scene Peddi Movie Controversy: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है. फिल्म में दोनों सितारों के बीच फिल्माए गए रोमांटिक सीन्स और एक लिपलॉक सीन को लेकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है.

राम चरण की तारीफ तो जाह्नवी के सीन्स पर बवाल!

फिल्म में राम चरण के काम की जितनी तारीफ हो रही है, उतना ही मूवी में जाह्नवी कपूर को ओब्जेक्टिफाई करने को लेकर बवाल मचा हुआ है, अब नई बहस फिल्म में उनके और राम चरण के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री को लेकर छिड़ गई है. उनके रोमांटिक सीक्वेंस को लोगों ने बेतूका और फूहड़ बताया है.

---विज्ञापन---

क्यों वायरल हो रही फिल्म की क्लिप?

दरअसल, फिल्म के कुछ रोमांटिक क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें राम चरण और जाह्नवी कपूर की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दिखाई गई है. हालांकि, जहां कुछ दर्शकों को दोनों की जोड़ी पसंद आई, वहीं कई यूजर्स ने इन सीन्स को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और ओवर-द-टॉप बताया है.

जाह्नवी कपूर के किरदार पर क्यों उठ रहे सवाल?

फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर भी सवाल उठाए. कुछ यूजर्स का कहना है कि फिल्म में उनके कुछ सीन्स को ऐसे तरीके से पेश किया गया है, जिससे किरदार की बजाय ग्लैमर पर ज्यादा जोर दिखाई देता है. इसी वजह से फिल्म को लेकर ऑनलाइन बहस लगातार बढ़ती जा रही है.

विवाद के बाद सामने आए डायरेक्टर ने कही ये बात

विवाद बढ़ने के बाद खबरें सामने आईं कि फिल्म के निर्देशक ने कुछ सीन्स में बदलाव करने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि दर्शक इन दृश्यों को इस नजरिए से देखेंगे. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

फिल्म से जुड़ी चैट्स भी हो रही वायरल

इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ कथित चैट्स भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर कुछ सीन्स को लेकर पूरी तरह सहज नहीं थीं. हालांकि, इन चैट्स की सच्चाई की पुष्टि नहीं हुई है और न ही एक्ट्रेस की ओर से इस पर कोई रिएक्शन दिया गया है.

यूजर्स का क्या कहना है?

दूसरी तरफ, इंटरनेट पर कई यूजर्स इन दावों को महज अफवाह या पीआर रणनीति बता रहे हैं. उनका मानना है कि बिना सच्चाई के किसी भी वायरल चैट या दावे पर भरोसा करना सही नहीं होगा. फिलहाल, इस पूरे विवाद पर न तो जाह्नवी कपूर ने कोई बयान दिया है और न ही राम चरण की तरफ से कोई रिएक्शन सामने आई है, लेकिन इतना जरूर है कि ‘पेद्दी’ अपने कंटेंट से ज्यादा इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रही बहस और वायरल क्लिप्स की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 10, 2026 09:32 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola