एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। जहां एक तरफ मुनव्वर फारूकी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं इस बार उनकी लाइफ से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है, जिसने हर किसी का दिल खुश कर दिया है। दरअसल, मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। मुनव्वर फारूकी दूसरी बार पिता बन गए हैं और इस बार उनके घर बेटी की किलकारी गूंजी है। इस खुशखबरी को खुद मुनव्वर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया। उन्होंने कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें मुनव्वर अपनी पत्नी का हाथ थामें नज़र आ रहे है इसके अलावा, दूसरी तस्वीर में आप देख सकते है कि उनकी पत्नी बेबी गर्ल को गोद में लिए नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन तस्वीरों में झलकता प्यार और खुशी हर किसी का दिल जीत रही है। इन तस्वीरों के साथ मुनव्वर ने एक छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। बस यही लाइन फैंस के दिल को छू गई और देखते ही देखते ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी वायरल हो गई।
---विज्ञापन---
Munawar Faruqui Welcomes Baby Girl, 34 में दूसरी बार बने पिता, घर आई बेटी | Emotional Post Viral
जहां एक तरफ मुनव्वर फारूकी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं इस बार उनकी लाइफ से जुड़ी एक ऐसी खबर आई है, जिसने हर किसी का दिल खुश कर दिया है। दरअसल, मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। मुनव्वर फारूकी दूसरी बार पिता बन गए हैं और इस बार उनके घर बेटी की किलकारी गूंजी है।
First published on: May 02, 2026 12:18 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola