Munawar Faruqui on Celebs Silence on NEET Protests: फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने देश में NEET पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड स्टार्स के सपोर्ट और चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं. दरअसल, मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में NEET विवाद चल रहे छात्रों के प्रदर्शन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि 25 दिनों के प्रोस्टेट के बाद अचानक फिल्म स्टार्स ने इस मामले पर अपनी आवाज उठाई है. उन्होंने फिल्मी सितारों के इस सपोर्ट को साहस नहीं, बल्कि सुविधा बताया है. चलिए आपको बताते है कि उन्होंने अपनी इस पोस्ट में क्या कुछ लिखा है.
मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट
मुनव्वर ने शुक्रवार को अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि 25 दिनों के विरोध प्रदर्शन के बाद अचानक फिल्म सितारों की उठी आवाज पर सवाल खड़े किए हैं. मुनव्वर ने लिखा, ‘यह निराशाजनक है कि प्रधानमंत्री के भाषण और जनभावना में बदलाव के बाद ही ज्यादातर हस्तियां अचानक मुखर हो रही हैं. पिछले 25 दिनों से ज्यादातर लोग चुप रहे जबकि युवा सड़कों पर उतरे, आलोचनाओं का सामना किया और अपनी बात कहने की कीमत चुकाई. अगर आप कोई स्टैंड लेने जा रहे हैं, तो बिना किसी डर के लें, न कि केवल तब जब यह सुरक्षित हो. दबाव या जनमत से प्रेरित समर्थन साहस नहीं, बल्कि सुविधा है.’
Jai Hind🇮🇳 pic.twitter.com/9TPArcDaFu
— munawar faruqui (@munawar0018) July 24, 2026
मुनव्वर ने पोस्ट के आखिर में लिखा, “अगर कुछ हफ्ते पहले ही इस प्रदर्शन को लेकर ज्यादातर फिल्म स्टार्स ने आवाज उठाई होती, तो शायद स्थिति इस तरह से नहीं बिगड़ती.’
लीकेज बार-बार…
इससे पहले 18 जुलाई को भी मुनव्वर फारूकी ने NEET पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘लीकेज बार-बार हो तो प्लंबर को बदलना ही पड़ता है. वार्ना, कन्ही इतना पानी ना भर जाए के डूबने कि नौबत आ जाए. कुम से कुम पता तो करो बीसी के गलत हुआ है छात्रों के साथ..’