Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

फरदीन खान के तलाक पर बोलीं मुमताज, फिरोज खान के निधन को लेकर कही ये बात

Mumtaz on Fardeen Khan-Natasha Separation: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रहीं मुमताज ने अपने दामाद और एक्टर एक्टर फरदीन खान को लेकर बात की है. उन्होंने अपनी बेटी और फरदीन के तलाक को लेकर भी रिएक्शन दिया. मुमताज ने फिरोज खान के निधन को लेकर भी कुछ कहा.

Mumtaz hints that Feroz Khan's death could be a trigger for Fardeen Khan, Natasha's separation

Mumtaz on Fardeen Khan-Natasha Separation: बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज ने अपनी शानदार फिल्मों से दर्शकों को सालों लुभाया. वहीं शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली एयर व्यक्तिगत जीवन में व्यस्त हो गईं. हालांकि अपनी बातों से मुमताज अक्सर सुर्खियों में रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी नताशा माधवानी और फरदीन खान की शादी और तलाक को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने दोनों के बीच आईं दूरियों का एक कारण फिरोज खान के निधन को भी बताया है.

फिरोज खान के निधन की वजह से अलग हुए फरदीन-नताशा?

संदीप कोचर के साथ ‘सितारों का सफर’ पॉडकास्ट में मुमताज ने फरदीन खान और अपनी बेटी नताशा माधवानी के रिश्ते को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि, ‘जब फिरोज खान का निधन हुआ, तो फरदीन खान अपने पिता से बहुत जुड़े हुए थे. इसलिए मुझे ठीक से नहीं पता कि उस समय क्या हुआ. बच्चों की शिक्षा के लिए नताशा को लंदन भेज दिया गया था. उसके बाद, मुझे नहीं पता कि उनके बीच क्या गलतफहमियां पैदा हुईं. लेकिन तभी कुछ समस्याएं शुरू हुईं. मैं और क्या कह सकती हूं? और मैं क्या कहूं, वे अब खुद बड़े हो गए हैं और बच्चों के माता-पिता हैं.’

---विज्ञापन---

मुमताज ने की फरदीन खान की तारीफ

एक्ट्रेस ने अपने दामाद फरदीन की खूब तारीफ भी की. उन्होंने कहा, ‘फरदीन बहुत ही अच्छे और प्यारे इंसान हैं. आज भी वो बच्चों से मिलने लंदन जाते हैं. नताशा की तबीयत खराब थी और वो दस बार उनका हालचाल पूछने गए. मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि आजकल के मर्द ऐसा करेंगे, लेकिन उन्होंने सब कुछ संभाल लिया.

बता दें कि फरदीन खान के पिता फिरोज खान बॉलीवुड के बहुत बड़े सुपरस्टार रहे हैं. मुमताज और फिरोज खान काफी अच्छे दोस्त रहे हैं. आगे चलकर दोनों ने अपनी दोस्ती रिस्तेदारी में बदल ली. मुमताज की बेटी नताशा माधवानी और फिरोज खान के बेटे फरदीन ने शादी रचा ली. लेकिन कुछ सालों बाद दोनों अचानक एक-दूसरे से अलग रहने लगे. अपने पहले के इंटरव्यू में भी मुमताज दोनों के तलाक को लेकर बयान दे चुकी थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो कह रहे हैं कि वो दोनों अलग रह रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका तलाक नहीं हुआ है.

---विज्ञापन---
First published on: Mar 11, 2026 07:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola