Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कायनात ने किया कमाल… 26 साल छोटी पत्नी पर मिलिंद सोमन ने बरसाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कोंवर के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी.

Milind soman with wife Ankita Konwar Birthday
मिलिंद सोमन ने पत्नी अंकिता कोंवर को खास अंदाज में बर्थडे पर किया विश

Ankita Konwar Birthday: एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं. खासकर पत्नी अंकिता कोंवर के साथ उनकी बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है. दोनों के बीच 26 साल का उम्र का अंतर है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री और आपसी समझ अक्सर लोगों को इंप्रेस कर जाती है. अब अंकिता के जन्मदिन के खास मौके पर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया है.

पत्नी के लिए लिखा खास नोट

अंकिता कोंवर के जन्मदिन पर मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर उनके साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने पत्नी के लिए दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा. मिलिंद ने बताया कि अंकिता के उनकी जिंदगी में आने के बाद उनकी जिंदगी और भी खूबसूरत हो गई है.

---विज्ञापन---

मिलिंद ने पत्नी पर बरसाया प्यार

मिलिंद ने लिखा कि वह अपनी जिंदगी में कई चीजों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं, लेकिन जब उन्हें अंकिता मिलीं तो उन्हें लगा कि कायनात ने उनके साथ कमाल कर दिया. उन्होंने अंकिता के साथ बिताए हर पल को प्यार, खूबसूरती और खुशी से भरा बताया.

अपने नोट में मिलिंद ने क्या लिखा?

मिलिंद ने यह भी कहा कि अंकिता के साथ जिंदगी बिताना उन्हें बेहद खूबसूरत और मजेदार सफर लगता है. दोनों के बीच कई चीजें कॉमन हैं और यही बात उनके रिश्ते को खास बनाती है.

‘तुम मेरी जिंदगी में रोशनी लाती हो’

मिलिंद ने अपने पोस्ट में आगे अंकिता की खुशियों की कामना करते हुए लिखा कि वह उनके लिए वही सब चाहते हैं, जो अंकिता खुद अपने लिए चाहती हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि अंकिता उनके और अपने लिए हमेशा समझदारी भरे फैसले लेंगी.

---विज्ञापन---

पत्नी के साथ आने वाले पलों को लेकर एक्साइटेड एक्टर

एक्टर ने कहा कि वह आने वाले साल में अंकिता के साथ नए एक्सपीरियंस को लेकर काफी उत्साहित हैं. आखिर में उन्होंने पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंकिता उनकी जिंदगी में रोशनी लाईं हैं.

कब हुई थी दोनों की शादी

बता दें, कि मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने साल 2018 में शादी की थी. दोनों के बीच करीब 26 साल का उम्र का फासला है. मिलिंद 60 साल के हैं, जबकि अंकिता ने अपने इस जन्मदिन पर 35 साल की उम्र पूरी की है. बहरहाल, दोनों के बीच उम्र के इस अंतर के बावजूद दोनों बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं. जिसपर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 31, 2026 01:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola