Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोज कुमार के ये 5 सुपरहिट गाने, आज भी फैंस के दिलों पर करते हैं राज

दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं लेकिन उनके गाने हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। आइए आपको उनके टॉप 5 गानों के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार (Manoj Kumar Passed Away) अब हमारे बीच इस दुनिया में नही रहे हैं। आज यानी 4 अप्रैल को उनका 87 की उम्र में निधन हो गया है। उनकी एक्टिंग का हर कोई दीवाना था। वहीं उन्होंने इंडस्ट्री में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। आज भी उनके गाने लोगों के दिलों में राज करते हैं। इनमें देशभक्ति से लेकर रोमांटिक तक गाने शामिल हैं। एक्टर के ये गाने अभी भी कई लोगों की पहली पसंद हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: नहीं रहे मनोज कुमार, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली अंतिम सांस

---विज्ञापन---

मेरे देश की धरती

‘उपकार’ मूवी का ये गाना काफी फेमस हुआ था। इसे महेंद्र कुमार ने गाया था। वहीं गुलशन बावरा ने इसके बोल लिखे थे। आज भी देशभक्ति कार्यक्रमों में ये गाना चलाया जाता है। इसका म्यूजिक कल्याणजी और आनंदजी ने दिया था। इस मूवी में मनोज कुमार के साथ-साथ आशा पारेख भी लीड रोल में थीं।

---विज्ञापन---

भारत का रहनेवाला हूं

‘पूरब और पश्चिम’ का ये गाना भी बहुत पॉपुलर है। ये मूवी साल 1970 में आई थी। वहीं इस गाने को महेंद्र कपूर ने आवाज दी थी। इस गाने में देशभक्ति और भारत की संस्कृति दिखाई गई थी। इस गाने को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना 55 साल पहले किया जाता था।

---विज्ञापन---

महंगाई मार गई

‘रोटी, कपड़ा और मकान’ का ये गाना भी बेहद हिट है। इसमें आम आदमी पर महंगाई की मार दिखाई गई थी। इसे लता मंगेशकर, नरेंद्र चंचल, मुकेश और जानी बाबू कव्वाल ने गाया था। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें मनोज कुमार के साथ-साथ मौसमी चटर्जी भी लीड रोल में थीं। वहीं इसमें अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जीनत अमान और प्रेम नाथ भी नजर आए थे।

---विज्ञापन---

मैं ना भूलूंगा

इस गाने में जीनत अमान और मनोज कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे लता मंगेशकर और मुकेश ने गाया था। वहीं ये गाना सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल है। ये भी मनोज कुमार की फेमस मूवी ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ का ही है।

---विज्ञापन---

नैना बरसे रिमझिम-रिमझिम

साधना और मनोज कुमार का ये गाना भी मशहूर गानों की लिस्ट में शामिल है। ये वो कौन थी मूवी का गाना था। आज भी ये लोगों का फेवरेट है। इस मूवी की कास्ट की बात करें तो मनोज कुमार और साधना के साथ-साथ मूवी में प्रेम चोपड़ा, हेलेन और परवीन चौधरी लीड रोल में थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sikandar BO Collection: 5 दिन में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘सिकंदर’, कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट

First published on: Apr 04, 2025 08:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola