Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sikandar BO Collection: 5 दिन में 100 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘सिकंदर’, कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट

सलमान खान की 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस पर असर धीमा दिखाई दे रहा है। मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है। रिलीज से पहले इस मूवी से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीद थी कि ये रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। वहीं अब सब फीका होता दिखाई दे रहा है। कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट से मूवी 5 दिन में 100 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2: यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा ‘केसरी 2’ का ट्रेलर, कुछ ही घंटों में पहुंचा 7.7 मिलियन पार

---विज्ञापन---

पांचवें दिन की कमाई कितनी?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने पांचवें दिन सिर्फ 5.75 करोड़ की कमाई की है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 8.24% दर्ज की गई। वहीं मूवी के शोज में भी गिरावट देखने को मिल रही है। पांचवें दिन मूवी के सुबह के शो 4.74%, दोपहर के शो 8.17%, शाम के शो 9.35% और रात के शो 10.68% रहे।

---विज्ञापन---

मूवी की अब तक की कमाई

सलमान खान की इस मूवी ने पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग के साथ 26 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन ईद की वजह से मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिला था। दूसरे दिन मूवी ने 29 करोड़ की धांसू कमाई की थी। इसके बाद मूवी की कमाई में लगातार गिरावट ही दर्ज की जा रही है। तकरीबन 200 करोड़ के बजट में बनी ‘सिकंदर’ अब तक 90 करोड़ की कमाई ही कर पाई है।

सलमान-रश्मिका की जोड़ी

मूवी की कास्ट की बात करें तो सलमान खान के साथ पहली बार स्क्रीन पर रश्मिका मंदाना नजर आईं। दोनों की जोड़ी देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड थे। वहीं सलमान और रश्मिका के साथ-साथ मूवी में शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल और नवाब शाह मुख्य भूमिका में नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 13 साल पहले छोड़ी एक्टिंग, आज करोड़ो में खेलती है ये एक्ट्रेस, पति से कई गुना है कमाई

First published on: Apr 04, 2025 06:35 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola