Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

एक्ट्रेस को छूने से क्यों घबराते थे मनोज कुमार? जीनत अमान संग सीन कर दिया था कैंसिल

Manoj Kumar Passed Away: मनोज कुमार बॉलीवुड के इकलौते एक्टर थे जो स्क्रीन पर एक्ट्रेस को टच तक नहीं करते थे। जीनत अमान संग भी एक बार सीन कैंसिल कर दिया था। आइए आपको भी बताते हैं आखिर इसके पीछे का कारण क्या था?

---विज्ञापन---

Manoj Kumar Passed Away: मनोज कुमार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक थे। आज उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 87 की उम्र में अंतिम सांस ली। इस खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया। 1960-70 के दशक में अपने करियर के पीक पर पहुंचने वाले मनोज कुमार एक बहुत ही प्रभावशाली एक्टर थे। वो अपनी यूनिक एक्टिंग के लिए पॉपुलर थे। वहीं उनकी एक और खास बात ने उन्हें सबका फेवरेट बना रखा था, वो ये थी कि एक्टर कभी भी पर्दे पर एक्ट्रेस को नहीं छूते थे। यहां तक की एक बार तो उन्होंने जीनत अमान संग सीन भी कैंसिल कर दिया था। आइए आपको भी बताते हैं आखिर एक्टर हीरोइन को छूने से क्यों घबराते थे?

यह भी पढ़ें: अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कब? कोकिलाबेन अस्पताल में ही रहेगा पार्थिव शरीर

---विज्ञापन---

जीनत के साथ कैंसिल किया था सीन

मनोज कुमार को उनकी सादगी और उनका देशप्रेम खास बनाती थी। उन्होंने कई दिग्गज एक्ट्रेस के साथ काम किया है, लेकिन आज तक उन्होंने पर्दे पर कभी भी किसी एक्ट्रेस को टच तक नहीं किया था। फिल्म में वो एक्ट्रेस से दूरी बनाए रखते थे। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार जीनत अमान के साथ उन्होंने रोमांटिक सीन देने से साफ इनकार कर दिया था।

---विज्ञापन---

डायरेक्टर से जताया था ऐतराज

दरअसल ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ में जीनत और मनोज साथ नजर आए थे। इस मूवी में जीनत के साथ उनका एक बहुत इंपोर्टटेंट सीन था जो रोमांटिक अंदाज में फिल्माया जाना था। एक्टर को जब ये पता चला तो उन्होंने इस सीन को करने से मना कर दिया था और बाद में इस सीन को डायरेक्टर की तरफ से कैंसिल करना पड़ गया था।

---विज्ञापन---

क्यों एक्ट्रेस को टच करने से कतराते थे एक्टर?

मनोज कुमार किसी भी एक्ट्रेस से पर्दे पर इसलिए दूरी बनाकर रखते थे, क्योंकि उनकी भारत कुमार की इमेज पर ऐसे सीन करना सूट नहीं करता था। उनका मानना था कि भारत के लोगों ने उन्हें ये टाइटल दे रखा है और वो ऐसे सीन्स करके उनकी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाने चाहते थे। मनोज कुमार इंडस्ट्री के इकलौते एक्टर थे जिन्होंने आज तक स्क्रीन पर रोमांटिक सीन तो दूरी की बात किसी एक्ट्रेस को टच भी नहीं किया।

यह भी पढ़ें: मनोज कुमार का किस बीमारी के चलते निधन? बेटे के बाद अस्पताल से भी आया ऑफिशियल बयान

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2025 10:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola