Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

नेटफ्लिक्स पर आ रही क्राइम-कॉमेडी सीरीज ‘पुष्पक विमान’, जयदीप अहलावत-अभिषेक बनर्जी और बरुन सोबती की तिकड़ी करेगी धमाका

ओटीटी की दुनिया में एक नई और दिलचस्प सीरीज दस्तक देने वाली है. इस बार दर्शकों को क्राइम के साथ कॉमेडी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.

pushpak vimaan Series
तीन धुरंधर एक साथ मचाएंगे धमाल, Photo Credit- Social Media

ओटीटी की दुनिया में एख ऐसी सीरीज दस्तक देने वाली है, जिसमें क्राइम के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा, जिसमें जयदीप अहलावत जैसे कलाकार अपनी अदाकारी से दिल जीतते नजर आएंगे, तो ‘स्त्री’ में अपनी एक्टिंग से लोगों को गुदगुदा चुके अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे इतना ही नहीं ओटीटी का जाना-पहचाना चेहरा बरुन सोबती भी इसमें नजर आएंगे, और सीरीज का नाम है ‘पुष्पक विमान’ तो चलिए जानते हैं, आखिर ये सीरज कब आ रही है और इसे कौन बना रही है.

किस प्लेटफॉर्म पर नजर आएगी सीरीज?

इस बार दर्शकों को क्राइम के साथ कॉमेडी देखने को मिलेगी. जिसमें जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुन सोबती दिखाई देंगे. ये क्राइम-कॉमेडी सीरीज ‘पुष्पक विमान’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसके ऐलान के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी हाई हो गई है.

---विज्ञापन---

एक साथ नजर आएंगे तीन दमदार कलाकार

‘पुष्पक विमान’ में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी और बरुन सोबती की तिकड़ी देखने को मिलेगी. तीनों ही कलाकार अपनी अलग-अलग तरह की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक’ जैसी सीरीज से अपनी दमदार पहचान बनाई है, वहीं अभिषेक बनर्जी ‘स्त्री’ और ‘पाताल लोक’ में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं. दूसरी तरफ बरुन सोबती भी ओटीटी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुके हैं. ऐसे में इन तीनों को एक साथ देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.

पहली बार कॉमेडी जॉनर में कदम रखेंगे सुदीप शर्मा

इस सीरीज की एक और खास बात इसके राइटर और क्रिएटर सुदीप शर्मा हैं. वह अपनी गंभीर और दमदार कहानियों के लिए पहचाने जाते हैं. ‘पाताल लोक’ और ‘कोहरा’ जैसी कहानियों से दर्शकों को प्रभावित करने वाले सुदीप अब कॉमेडी की दुनिया में नया प्रयोग करने जा रहे हैं. ‘पुष्पक विमान’ के जरिए वह पहली बार क्राइम-कॉमेडी जॉनर में हाथ आजमाएंगे.

---विज्ञापन---

क्या है सीरीज की कहानी?

सीरीज की कहानी ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो कुछ अजीबोगरीब परिस्थितियों में फंस जाते हैं. शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे हालात ऐसे बिगड़ते हैं कि चीजें पूरी तरह बेकाबू हो जाती हैं. इसमें क्राइम, कॉमेडी और अप्रत्याशित घटनाओं का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा.

नेटफ्लिक्स के साथ तीसरी बार काम करेंगे अभिषेक

सुदीप शर्मा के मुताबिक, वह इस बार कुछ नया और अलग करना चाहते थे. नेटफ्लिक्स ने उन्हें इस अनोखी कहानी और किरदारों को पर्दे पर उतारने का मौका दिया है. वहीं नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर खुशी जाहिर की है. उन्होंने सुदीप की कहानी कहने की शैली की तारीफ करते हुए इसे नेटफ्लिक्स के साथ उनकी अगली बड़ी फ्रेंचाइजी बताया.

---विज्ञापन---

क्या कमाल दिखाएगी ये तिकड़ी?

‘फिल्म स्क्वाड प्रोडक्शंस एलएलपी’ के बैनर तले बन रही इस सीरीज के जरिए अभिषेक बनर्जी तीसरी बार नेटफ्लिक्स के साथ काम करेंगे. इससे पहले वह ‘लस्ट स्टोरीज 3’ और ‘अनकही कहानियां’ में नजर आ चुके हैं. फिलहाल सीरीज की रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन जयदीप, अभिषेक और बरुन की तिकड़ी को एक साथ देखने का इंतजार जरूर बढ़ गया है.

First published on: Nov 13, 2026 06:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो