Friday, 13 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

4 बच्चों से बिछड़कर फूट-फूटकर रोए शरद कपूर, बदहाली ने बिगाड़ी एक्टर की हालत! मजबूरी में NGO को सौंपे कलेजे के टुकड़े

अभिनेता शरद कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गई हैं.

sharad kapoor viral video
4 बच्चों से बिछड़कर फूट-फूटकर रोए शरद कपूर, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड की दुनिया जो बाहर से देखने में कितनी चकाचौंध से भरी होती है, लोगों के हंसते मुस्कुराते चेहरे बाहर की दुनिया को कितने आकर्षक लगते हैं, लेकिन असल जिंदगी में इस दुनिया से जुड़े कुछ ऐसे सितारे हैं, जिनकी हालत और परेशानी उनके ही चाहने वालों की आंखें नम कर देते हैं, ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऐसा स्टार नजर आ रहा है, जिसने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसे सितारों के साथ फिल्म ‘जोश’ में काम किया और जिसकी एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए, वो आज ऐसी स्थिति में नजर आया कि लोगों का हैरानी से मुंह खुल गया. हम बात कर रहे हैं शरद कपूर की, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और पर्सनैलिटी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. वो इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर अपने चार कुत्तों से बिछड़ते हुए फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.

क्यों कुत्तों से दूर हुए शरद कपूर?

दरअसल, शरद कपूर की जिंदगी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही है. मुंबई के बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शरद कुछ शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और फिलहाल उन्हें खुद भी देखभाल की जरूरत है. उनके घर में पत्नी और नवजात बच्चा भी है. ऐसे में चार पालतू कुत्तों की जिम्मेदारी संभालना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा है. घर में उनकी देखभाल के लिए कोई केयरटेकर भी नहीं है.

---विज्ञापन---

क्यों अपने बच्चों से अलग हुए एक्टर?

इसी वजह से शरद के चारों कुत्तों को फिलहाल YODA Mumbai के एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजने का फैसला लिया गया है. हालांकि, यह फैसला एक्टर के लिए बिल्कुल आसान नहीं था.

‘मेरे बच्चों को वापस दे दीजिए’

वीडियो में शरद अपने कुत्तों से अलग होते हुए बेहद भावुक नजर आ रहे हैं. वह उन्हें अपने बच्चे मानते हैं और उनसे दूर होने का दर्द उनकी आंखों में साफ दिखाई दे रहा है. एक्टर ने कहा कि जब उनका नया बंगला बन जाएगा, तब वह YODA से अपने बच्चों को वापस देने की गुजारिश करेंगे.

---विज्ञापन---
शरद कपूर का वीडियो वायरल

भावुक होकर क्या बोले शरद?

उन्होंने भावुक होकर कहा, ‘जब मेरा नया बंगला बनेगा, तब मैं YODA से कहूंगा कि प्लीज मेरे बच्चों को वापस दे दीजिए, क्योंकि मैं इनके बिना नहीं रह सकता.’ शरद को यह चिंता भी सता रही है कि उनसे दूर रहकर उनके कुत्ते उदास हो जाएंगे.

30 साल पुरानी दोस्त ने बताई मजबूरी

हेमा चौधरी ने बताया कि वह शरद को करीब 30 साल से जानती हैं. उनकी मौजूदा परिस्थितियों के बारे में पता चलने पर वह उनसे मिलने पहुंची थीं. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस फैसले को जानवरों के साथ क्रूरता न समझें. फिलहाल कुत्तों को अस्थायी रूप से सेंटर में रखा गया है, ताकि उनकी अच्छी तरह देखभाल हो सके.

फैंस कर रहे एक्टर के लिए प्रार्थना

बहरहाल, शरद का यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर फैंस की भी आंखें नम हो रही हैं, और लोग जल्द से जल्द उनकी सेहत ठीक होने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं, और यह भी दुआ कर रहे हैं, कि वो जितना जल्दी हो सके अपने चारों प्यारे साथियों को वापस घर ले आएं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2026 05:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो