Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोज कुमार का किस बीमारी के चलते निधन? बेटे के बाद अस्पताल से भी आया ऑफिशियल बयान

Manoj Kumar Passed Away:  मनोज कुमार के निधन से पूरा देश सदमे में हैं। वहीं उनके निधन का भी कारण रिवील हो चुका है। कोकिलाबेन अस्पताल ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।

---विज्ञापन---

Manoj Kumar Passed Away: दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर मनोज कुमार के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। फैंस से उनकी बहुत सी यादें जुड़ी है। उन्हें उनके प्रशंसक प्यार से ‘भारत कुमार’ के नाम से बुलाते थे। मनोज कुमार के निधन की वजह भी सामने आ गई है। वो लंबे समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं अब उनके बेटे कुणाल गोस्वामी के बयान के बाद कोकिलाबेन अस्पताल का भी ऑफिशियल बयान सामने आया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर अस्पताल के बयान में क्या कुछ कहा गया है?

यह भी पढ़ें: अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कब? कोकिलाबेन अस्पताल में ही रहेगा पार्थिव शरीर

---विज्ञापन---

अस्पताल का बयान

मनोज कुमार एक हफ्ते से सांस की बीमारी के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल ने अपने बयान में कहा है कि दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का आज सुबह करीब 3:30 बजे कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वो उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। वो पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे।

---विज्ञापन---

बेटे ने क्या कहा?

वहीं दूसरी ओर उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने भी एएनआई से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी का निधन कोकिलाबेन अस्पताल में हो गया। वो पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने सभी चीजों का मुकाबला किया था। भगवान की कृपा है कि वो आराम से इस दुनिया से गए हैं। कल शनिवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इन मूवीज में किया काम

मनोज कुमार ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत ‘फैशन’ (1957) से की थी। इस मूवी से उन्हें काफी पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘उपकार’, ‘कांच की गुड़िया’, ‘क्रांति’, ‘रोटी कपड़ा और मकान’, ‘वो कौन थी’ ‘पूरब और पश्चिम’ और ‘पत्थर के सनम’ जैसे हिट फिल्मों में काम किया है। उनकी ज्यादातर फिल्में देशभक्ति से जुड़ी थीं, इसलिए उन्हें ‘भारत कुमार’ का नाम दे दिया गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मनोज कुमार के ये 5 सुपरहिट गाने, आज भी फैंस के दिलों पर करते हैं राज

First published on: Apr 04, 2025 10:09 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola