Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रणवीर सिंह ने IMPPA को दिखाई सख्ती! Don 3 विवाद के बीच दे डाली वॉर्निंग

रणवीर सिंह इन दिनों डॉन 3 विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए है. इस पूरे विवाद के बीच एक्टर ने 45 करोड़ के नुकसान के दावों पर IMPPA को वॉर्निंग दे डाली है.

Ranveer Singh
रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर बीते लंबे समय से विवाद चल रहा है और यह विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ से किनारा कर लिया था. इसके बाद एक्टर और फरहान अख्तर के बीच विवाद छिड़ गया. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आरोप लगाया कि एक्टर के फिल्म छोड़ने के कारण उन्हें 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इसके बाद रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से संपर्क किया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया. इतना ही नहीं, रणवीर सिंह पर बैन लगाने की बात भी सामने आई थी, हालांकि बाद में इसे वापस ले लिया गया. इस बीच रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह ने IMPPA से संपर्क किया. वहीं, हाल ही में खबरें सामने आ रही हैं कि रणवीर सिंह ने भी IMPPA को चेतावनी दी है.

दरअसल, खबरों के मुताबिक, 18 अगस्त को हुई एक बैठक के बाद रणवीर सिंह की लीगल टीम ने एसोसिएशन को एक और पत्र सौंपा है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. ‘मिड-डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के हटने के बाद 45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करते हुए फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के संपर्क करने के बाद IMPPA ने 14 अगस्त को पहली बैठक तय की थी.

---विज्ञापन---

एक्सेल के दावों पर रणवीर का जवाब

IMPPA के एक सदस्य ने पोर्टल को बताया कि बैठक से पहले रणवीर सिंह की लीगल टीम ने एक पत्र भेजा था. इसमें कहा गया था कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ उनका कोई आधिकारिक समझौता नहीं था, बल्कि एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) था.

45 करोड़ रुपये के नुकसान के दावे पर जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने कथित तौर पर औपचारिक रूप से अपना पक्ष रखा. पहले पत्र में कथित तौर पर कहा गया था कि एसोसिएशन को शिकायत खारिज कर देनी चाहिए, क्योंकि यह मामला उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता. इसके बाद बैठक कथित तौर पर स्थगित कर दी गई. जब रणवीर के पिता जगजीत सिंह वहां पहुंचे, तो उन्हें बैठक स्थगित होने की जानकारी दी गई.

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह ने दी वॉर्निंग

इस बारे में एक सूत्र ने बताया, ‘रणवीर की लीगल टीम ने एक और पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के पास शिकायत करने का कोई आधार नहीं है और अगर फरहान और रितेश चाहें तो वे मामले को अदालत में ले जा सकते हैं. इसमें यह भी कहा गया कि अगर IMPPA कोई प्रस्ताव पारित करती है, तो रणवीर कानूनी कार्रवाई करेंगे.’

यह भी पढ़ें- Don 3 के विवाद में कूदे रणवीर सिंह के पिता, 45 करोड़ के नुकसान के दावों पर किया चैलेंज

---विज्ञापन---

First published on: Aug 24, 2026 01:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola