Boney Kapoor Bank Fraud: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के पापा बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। खबरों की मानें तो बोनी कपूर के बैंक अकाउंट से चार लाख रुपये चोरी कर लिए गए हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही बोनी कपूर ने मुंबई पुलिस को ये सारा मामला बताया और शिकायत दर्ज करवाई। मुंबई के अंबोली पुलिस थाने में बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत इस मामले को दर्ज किया गया है।
बोनी कपूर (Boney Kapoor) के मुताबिक, किसी ने उनके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से पांच बार ट्रांसजेक्शन कर 3.82 लाख रुपये उनके अकाउंट से निकाले हैं। इसी के साथ बोनी कपूर का कहना है कि उनके पास किसी भी तरीके की कोई कॉल नहीं आई थी, वहीं उनसे बैंक डिटेल्स भी नहीं मांगे गए।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बोनी ने कहा कि उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे निकले हैं। जिसके बाद उन्होंने सीधा अपने बैंक से जाकर बातचीत की। लेकिन बैंक की ओर से उनको कोई जवाब नहीं मिल पाया। ऐसे में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शक है कि किसी ने बोनी कपूर के कार्ड का इस्तेमाल करते समय उसका डेटा निकाला था। जांच करते हुए पुलिस को ये बात पता चली है कि बोनी कपूर के अकाउंट से पैसे गुरुग्राम (Gurugram) की एक कंपनी के खाते में गए हैं। हालंकि अब तक इस मामले की पूरी जांच नहीं हो पाई है। पुलिस अपना आखिरी फैसला तभी लेगी, जब उन्हें ये पता चल जाएगा कि पैसों का ट्रांजैक्शन कैसे हुआ।
बोनी कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में डायरेक्ट की हैं। लेकिन अब वो एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाते दिखाई दे रहे हैं। बोनी जल्द ही डायरेक्टर लव रंजन की नई फिल्म में नजर आएंगे। रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में वो एक्टर के पिता का रोल निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म बोनी कपूर की डेब्यू फिल्म होगी। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आने वाली हैं।