Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Box Office Collection Day 17: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने पार किया 900 करोड़ का आंकड़ा, शनिवार को हुई इतनी कमाई

Ramayana Box Office Collection Day 17: रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 27.40 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 906.90 करोड़ रुपये हो गई है और फिल्म ने 900 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.

Ramayana Box Office Collection Day 17
Ramayana Box Office Collection Day 17

Ramayana Box Office Collection Day 17: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान रच दिया है. तीसरे वीकेंड पर जबरदस्त छलांग लगाते हुए इस पौराणिक महागाथा ने आखिरकार 900 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है. सैकनिल्क की ताजा अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को रात 10 बजे तक फिल्म ने 27.40 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर ली है, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

17वें दिन इतने करोड़ हुई कमाई

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को रात 10 बजे तक 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. शनिवार की छुट्टी का फिल्म को सीधा फायदा मिला है और शाम के शोज में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी है.

---विज्ञापन---

भारत में 900 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘रामायण’

तीसरे शनिवार की इस धमाकेदार कमाई के साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का 17 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपये हो गया है. इससे पहले फिल्म ने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 15.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसके बाद यह 900 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई थी.

ओपनिंग से लेकर पहले हफ्ते तक बनाया था दबदबा

रणबीर कपूर साई पल्लवी और यश की इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ शुरुआत की थी. दर्शकों के जबरदस्त क्रेज और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में 564.60 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन अपने नाम किया था.

---विज्ञापन---

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1574.60 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी ‘रामायण’ का डंका बज रहा है और यह ओवरसीज में 500 करोड़ के पार जा चुकी है. फिल्म ने 16वें दिन भी ओवरसीज मार्केट में 8.00 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया जिससे विदेशों से हुई कुल कमाई 523.00 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है और इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1574.60 करोड़ रुपये हो गया है.

अब ‘पुष्पा 2’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड पर टिकी नजरें

दुनियाभर में 1574.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने के बाद अब ‘रामायण’ की नजरें अगले बड़े रिकॉर्ड पर टिक गई हैं. फिल्म के सामने अब अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड है जिसने लाइफटाइम 1742.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था और ‘रामायण’ की रफ्तार को देखते हुए यह आंकड़ा भी ज्यादा दूर नजर नहीं आ रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 11:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो