IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 42 गेंदों में 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। RCB की जीत के साथ ही पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया। वहीं स्टैंड्स में मौजूद अनुष्का शर्मा की खुशी भी देखने लायक थी। जैसे ही विराट ने टीम को जीत दिलाने वाला शॉट लगाया, अनुष्का खुशी से झूम उठीं। उनके चेहरे पर गर्व और खुशी साफ नजर आ रही थी। मैच खत्म होने के बाद अनुष्का मैदान पर पहुंचीं और टीम के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सबसे खास तस्वीर वह रही, जिसमें विराट और अनुष्का एक साथ आईपीएल ट्रॉफी को निहारते नजर आए। कपल की मुस्कान ने फैंस का दिल जीत लिया और उनका यह सेलिब्रेशन इंटरनेट पर छा गया।
---विज्ञापन---
RCB की जीत पर झूमे Virat Kohli-Anushka Sharma । DJ ऑन कर स्टेज पर नाचे Virushka, देखिए तस्वीरें
RCB ने IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली ने 42 गेंदों में 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद अनुष्का शर्मा की खुशी देखने लायक थी। मैदान पर विराट और अनुष्का का ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेशन और रोमांटिक बॉन्ड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
First published on: Jun 01, 2026 12:29 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola