Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, क्या Welcome To The Jungle के लिए बन पाएगा गेम चेंजर?

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. अब मेकर्स ने मूवी का नया सॉन्ग 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

---विज्ञापन---

welcome to the jungle Film: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के टीजर और पोस्टर्स के बाद अब मेकर्स ने इसका नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज कर दिया है. ये गाना 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ के सुपरहिट ट्रैक ‘ऊंचा लंबा कद’ का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसे दर्शकों के बीच पहले से ही खास पहचान हासिल है.

फिल्म का नया गाना रिलीज

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है. खास बात ये है, कि इस बार अक्षय कुमार के साथ कटरीना कैफ नहीं, बल्कि दिशा पाटनी नजर आ रही हैं. दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस और एनर्जी गाने को एक नया रंग देने की कोशिश करती दिखती है.

---विज्ञापन---

कितना अलग है रीक्रिएट सॉन्ग?

ओरिजिनल गाने का म्यूजिक आनंद राज आनंद ने तैयार किया था. जबकि नए वर्जन को विक्रम मॉन्ट्रोज ने रीक्रिएट किया है. मेकर्स ने गाने की मूल पहचान को बरकरार रखने की कोशिश की है और इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. हालांकि, कई दर्शकों का मानना है कि ओरिजिनल गाने वाली यादगार फीलिंग और नॉस्टैल्जिया को पूरी तरह दोबारा पैदा करना आसान नहीं है.

क्या है पुराने गाने को रीक्रिएट करने की रणनीति?

फिर भी ये गाना फिल्म के लिए एक मजबूत प्रमोशनल टूल साबित हो सकता है. बॉलीवुड में पुराने हिट गानों को नए अंदाज में पेश करने का ट्रेंड लंबे समय से चल रहा है और कई बार ऐसे गाने फिल्म की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच माहौल बना देते हैं. ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ भी उसी रणनीति का हिस्सा नजर आता है.

---विज्ञापन---

गाने की ये है खासियत

गाने में दिशा पाटनी का ग्लैमरस अंदाज और अक्षय कुमार की सिग्नेचर स्क्रीन एनर्जी देखने को मिलती है. हाई बीट्स, कलरफुल लोकेशंस और पार्टी वाइब इसे यूथ के लिए अट्रैक्ट करने में जरूर सही साबित हो सकती है. यही वजह है कि इसे फिल्म का पार्टी एंथम कहा जा रहा है.

कैसी है फिल्म की स्टारकास्ट?

वहीं, ‘वेलकम टू द जंगल’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी जबरदस्त स्टारकास्ट है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और कई बेहतरीन कलाकार नजर आएंगे. इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है.

---विज्ञापन---

फैंस को भाया रीक्रिएट सॉन्ग?

अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ सिर्फ एक प्रमोशनल गाना बनकर रह जाता है, या फिर ये फिल्म के लिए वैसा ही क्रेज पैदा करता है जैसा कभी ओरिजिनल ट्रैक ने किया था. फिलहाल इतना तय है कि इस गाने ने ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज से पहले चर्चा को और तेज कर दिया है.

First published on: Jun 01, 2026 01:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola