Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

पूर्व पति Sunjay Kapur की प्रार्थना सभा में बच्चों को संभालती दिखीं Karisma Kapoor, इनसाइड वीडियो वायरल

Sunjay Kapur Prayer Meet: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की प्रेयर मीट का इनसाइड वीडियो सामने आया है। करिश्मा के दोनों बच्चें, करीना और सैफ समेत संजय का पूरा परिवार इस दौरान काफी भावुक नजर आया।

---विज्ञापन---

Sanjay Kapur Prayer Meet
संजय कपूर का प्रेयर मीट (Image Credit: Instagram)

Sunjay Kapur Prayer Meet: हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की प्रार्थना सभा आज दिल्ली में आयोजित हुई थी। संजय कपूर की प्रेयर मीट में करिश्मा अपने दोनों बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली आईं। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान भी प्रेयर मीट में शामिल हुए। संजय कपूर का 19 जून को अंतिम संस्कार हुआ था और आज उनकी प्रार्थना सभा रखी गई थी। संजय की प्रेयर मीट के इनसाइड वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Netflix पर खूब देखी जा रही हैं 5 फिल्में, नंबर 1 में 67 साल के हीरो ने काटा गदर

---विज्ञापन---

संजय का परिवार दिखा इमोशनल 

दिल्ली के फेमस बिजनेसमैन संजय कपूर की दिल्ली के ताज होटल में प्रार्थना सभा रखी गई थी, जहां करिश्मा कपूर अपने बच्चों को संभालती दिखीं। संजय की प्रेयर मीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा परिवार इमोशनल दिखाई दे रहा है। संजय की मां उनकी वाइफ प्रिया और सारे बच्चे सब इस दौरान भावुक नजर आए। प्रार्थना सभा में सभी लोग हाथ जोड़कर खड़े हैं और उनकी आंखों में उदासी दिखाई दे रही है।

---विज्ञापन---

बच्चों को संभालती दिखीं करिश्मा कपूर 

करिश्मा कपूर और उनके बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्रेयर मीट से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में कियान और समायरा दोनों बेहद दुखी लग रहे हैं और करिश्मा उनके हाथों को थामकर उनको संभालते हुए भीड़ के बीच से निकाल रही हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी इस दौरान काफी इमोशनल खड़े दिखे।

---विज्ञापन---

नेहा धुपिया भी हुईं शामिल 

करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की प्रेयर मीट में एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी शामिल हुई थीं, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। नेहा धूपिया संजय कपूर की दोस्त थीं और इसी नाते वो उनकी प्रेयर मीट का हिस्सा बनीं। नेहा को ताज होटल में लोगों से हाथ जोड़कर मिलते हुए वीडियो में देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कुशाल टंडन से ब्रेकअप के बाद शिवांगी जोशी का क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- खुद से प्यार करो…

First published on: Jun 22, 2025 06:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola