Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

न मां, न पत्नी और न बच्चे, इस शख्स के लिए ऋतिक रोशन ने रातभर मंदिर में की थी प्रार्थना; सालों बाद सामने आया सच

Hrithik Roshan Prayed Full Night in Temple: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को लेकर एक सालों पुराना किस्सा सामने आया है. जहां ऋतिक ने रातभर मंदिर में बैठकर इस खास शख्स के लिए प्रार्थना की थी.

---विज्ञापन---

Hrithik Roshan Prayed Full Night in Temple: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाले प्रोजेक्ट्स के काम में बिजी हैं. इस बीच ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने अपनी लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. मालूम हो कि सुनैना रोशन पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी जिंदगी के कई अलग-अलग किस्से शेयर करती हैं. इसी कड़ी में सुनैना ने हाल ही में अपना एक नया शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार उनकी हालत इतनी बिगड़ गई थी कि पूरा परिवार परेशान हो गया था. उस दौरान उनके भाई ऋतिक ने रातभर मंदिर में बैठकर उनके लिए प्रार्थना की थी. चलिए जानते हैं कि सुनैना अपनी इस पोस्ट में क्या कुछ बताया है.

कोमा भी हो सकता है…

सुनैना रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुनैना ने अपनी बिगड़ती सेहत के बारे में बताया. सुनैना ने कहा, ‘साल 2001 में, एक क्रैश डाइट ने मुझे एक ऐसे रास्ते पर लाकर खड़ा किया था, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था. दो-तीन दिन तक मुझे कुछ होश नहीं था. डॉक्टर ने मेरे परिवार को बताया कि इससे लकवा, आंखों की रोशनी जाने और यहां तक ​​कि कोमा भी हो सकता है. उन्हें नहीं पता था कि आगे क्या होगा. इससे मैंने एक ऐसा सबक सीखा जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी.’

---विज्ञापन---

ऋतिक ने रातभर मंदिर में की प्रार्थना

सुनैना रोशन ने आगे कहा, ‘मेरे भाई (ऋतिक रोशन) ने तो मेरे ठीक होने की प्रार्थना करते हुए पूरी रात मंदिर में बिताई. डॉक्टर ने कहा था कि ठीक होने का पहला संकेत यह होगा कि मैं खाना मांगूंगी. कुछ दिनों बाद मैंने ठीक वैसा ही हुआ. उस एक पल ने मेरे परिवार के लिए सब कुछ बदल दिया.’ सुनैना ने बताया, ‘टीबी मेनिनजाइटिस का पता चलने के बाद मैं एक महीने तक अस्पताल में रही. फिर बीमारी के दोबारा होने से बचने के लिए मुझे चार महीने तक घर पर ही रहना पड़ा. भारी दवाइया लेनी पड़ीं, क्योंकि क्रैश डाइटिंग के कारण मेरा इम्यून पावर पूरी तरह से खत्म हो गया था. तभी मुझे एहसास हुआ कि कोई भी गोल इतना जरूरी नहीं है कि उसके लिए अपनी जान जोखिम में डाली जाए.’

First published on: Jun 10, 2026 11:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola