Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने लुक्स और धांसू डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में हिट डेब्यू देकर ऋतिक ने साबित कर दिया था कि वो स्टार बनने ही आए हैं। वहीं एक्टर को आखिरी बार पिछले साल जनवरी में रिलीज हुई ‘फाइटर’ मूवी में देखा गया था। इस मूवी में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं। इसके बाद से उनकी कोई मूवी रिलीज नहीं हुई है। हालांकि 2025 उनके लिए खास साबित होने वाला है। इस साल उनकी ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही ऋतिक और भी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। कल यानी 10 जनवरी को वो अपना 50वां बर्थडे मनाने जा रहे हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: शाहरुख संग हिट डेब्यू, फिर भी कहलाई फ्लॉप एक्ट्रेस, फेमस क्रिकेटर से रचाई शादी; पहचाना कौन?
12 साल छोटी एक्ट्रेस को कर रहे डेट
ऋतिक रोशन अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। फिलहाल एक्टर अपने से 12 साल छोटी एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ में तीन साल हो गए हैं। लेकिन दोनों ने अभी शादी नहीं की है। इससे पहले कंगना रनौत से अफेयर और सुजैन खान से तलाक के दौरान भी ऋतिक काफी चर्चाओं में रहे थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
ऋतिक की अपकमिंग फिल्में
ऋतिक रोशन के लिए साल 2025 काफी शानदार होने वाला है। इस साल उनकी एक नहीं बल्कि चार मूवीज सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। पहली तो मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ है। इसे अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ऋतिक के साथ इसमें कियारा आडवाणी नजर आएंगी। कुछ दिन पहले ‘कृष 4’ पर भी बड़ा अपडेट सामने आया था। मूवी की लगभग शूटिंग पूरी कर ली गई है। ये भी इसी साल रिलीज होने के लिए तैयार है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘द रोशन्स’ भी 17 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें रोशन परिवार के बारे में दिखाया जाएगा। वहीं ऋतिक की अल्फा मूवी भी इसी साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। हालांकि इस मूवी में उनका कैमियो है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इस मूवी में लीड रोल में नजर आएंगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कितनी है नेट वर्थ?
रियल लाइफ में ऋतिक काफी रॉयल लाइफ जीते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक 2745 करोड़ रुपये के इकलौते मालिक हैं। ऋतिक बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा एक्टर विज्ञापन से भी कमाई करते हैं। सालाना कमाई की बात करें तो वो 270 करोड़ की अच्छी-खासी कमाई करते हैं। ऋतिक दो लग्जरी अपार्टमेंट्स के मालिक हैं। इनकी कीमत करीब 97.50 करोड़ है।
यह भी पढ़ें: Rishab Rikhiram Sharma कौन? Sanya Malhotra से जुड़ी लिंक-अप की खबरें