Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

शाहरुख संग हिट डेब्यू, फिर भी कहलाई फ्लॉप एक्ट्रेस, फेमस क्रिकेटर से रचाई शादी; पहचाना कौन?

Sagarika Ghatge Throwback: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शाहरुख खान के साथ हिट डेब्यू दिया, लेकिन बॉलीवुड में हिट एक्ट्रेस के रूप में अपनी पहचान नहीं बना पाईं। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

---विज्ञापन---

Sagarika Ghatge Throwback: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिनका डेब्यू तो बॉलीवुड में काफी हिट रहा, लेकिन इंडस्ट्री में पहचान नहीं बना पाईं। आज हम जिस एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं उनकी लाइफ की स्टोरी भी इसी से कुछ मिली झुली है। दरअसल इस एक्ट्रेस ने शाहरुख के साथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। मूवी भी हिट हुई थी, लेकिन बाद में ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाई। बाद में एक्ट्रेस ने फेमस क्रिकेटर संग शादी कर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं सागरिका घाटगे की। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बताते हैं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra की फिल्म ऑस्कर 2025 के लिए शॉर्टलिस्ट, ‘अनुजा’ को लेकर एक्ट्रेस ने जताया गर्व

---विज्ञापन---

पहली मूवी से बटोरी तारीफ

सागरिका ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2007 से की थी। एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। ये मूवी हॉकी प्लेयर्स पर बेस्ड थी। खास बात ये है कि मूवी से पहले भी सागरिका हॉकी खेलने में माहिर थीं। इसका फायदा उन्हें मूवी में भी मिला। मूवी में उन्होंने ‘प्रीति सभरवाल’ का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी। हालांकि इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक भी हिट मूवी नहीं दी।

---विज्ञापन---

शाही फैमिली से रखती हैं नाता

सागरिका के बारे में बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि वो शाही परिवार से नाता रखती हैं। उनके पिता विजय सिंह घाटगे कागल के रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। एक्ट्रेस ने साल 2017 में मशहूर भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की। दोनों ने पहले गोवा में शादी की। इसके बाद कोर्ट मैरिज की। इससे पहले दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। पहली बार उन्हें युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में हाथों में हाथ डाले देखा गया था, जिसके बाद उनकी रिलेशनशिप मीडिया में आई थी। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

---विज्ञापन---

इन मूवीज में भी आ चुकी नजर

‘चक दे इंडिया’ के बाद एक्ट्रेस ने ‘फिर मिले ना मिले हम’, ‘फॉक्स’ और ‘रश’ जैसी कई मूवीज में काम किया। हालांकि ये मूवीज बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। बता दें ‘चक दे इंडिया’ में उन्हें अपने रोल की वजह से बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड मिला था।

यह भी पढ़ें: ‘तुम जीत गए करणवीर मेहरा…’ Vivian Dsena की दोस्त के BB18 फिनाले से पहले क्यों बदले तेवर

---विज्ञापन---
First published on: Jan 09, 2025 02:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola