Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

दो नहीं, तीन बच्चों के पिता हैं विवेक ओबेरॉय, तीसरी बेटी ने जीत ली कैंसर से जंग!

Vivek Oberoi Third Daughter: एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Sep 24, 2026 15:42
Share :

Vivek Oberoi Third Daughter: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, हाल ही में विवेक ओबेरॉय ने अपनी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है. विवेक ने बताया कि वह दो नहीं, बल्कि तीन बच्चों के पिता हैं. मालूम हो कि विवेक ने कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा की बेटी प्रियंका अलवा से साल 2010 में शादी की थी. इस शादी से विवेक और प्रियंका के दो बच्चे हैं, एक बेटा विवानवीर ओबेरॉय और बेटी अमेया निर्वान ओबेरॉय. अब सालों बाद विवेक ने बताया है कि विवान और अमेया के अलावा उनकी एक और बेटी है, जिसका नाम सहारा है.

बता दें कि विवेक सहारा के बायोलॉजिकल पिता नहीं हैं, बल्कि उन्होंने उसे गोद लिया है. सहारा को विवेक ने तब गोद लिया था, जब वह महज ढाई साल की थी. अब उनकी यह बेटी 22 साल की हो चुकी है. दरअसल, हाल ही में मुंबई में हुए कैंसर रोज डे 2026 के कार्यक्रम में विवेक ने अपनी तीसरी बेटी सहारा को दुनिया से मिलवाया. विवेक ने जब सहारा को गोद लिया था, तब वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. हालांकि, अब सहारा पूरी तरह कैंसर मुक्त हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 24, 2026 03:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola