Monday, 31 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ की कहानी अभी बाकी है! जल्द आएगा पार्ट 2, जानें कब शुरू होगा सीक्वल पर काम?

बॉक्स ऑफिस पर कमाल कमाल करने वाली फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. अब मेकर्स ने इसके सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है.

Hanuman Ansh
'हनुमान अंश' का जल्द आएगा पार्ट 2

बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म जो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है, फिल्म में कोई बड़ा सितार नहीं है, और न ही कोई भारी-भरकम वाला बजट है, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसकी शायद मेकर्स ने भी उम्मीद नहीं की होगी. हम बात कर रहे हैं, ‘हनुमान अंश’ की जिसको दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म कमाई के मामले में अब करोड़ों में पहुंच चुकी है. वहीं, अब फिल्म के सीक्वल को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है.

‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल

‘हनुमान अंश’ ने बिना किसी बड़ी स्टारकास्ट और महंगे वीएफएक्स के दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म की कहानी संत नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. यही वजह है कि फिल्म से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर कर रही नोटों की बारिश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1.8 से 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन जल्द ही 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंच सकता है. फिल्म ने बीते दिनों भी 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है. अगर इसकी कमाई की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो आने वाले समय में फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छू सकती है.

खत्म नहीं हुई नीम करौली बाबा की कहानी

फिल्म देखने वाले दर्शकों को पता होगा कि ‘हनुमान अंश’ का अंत एक बड़े संकेत के साथ होता है. फिल्म के आखिर में साफ किया गया है कि नीम करौली बाबा की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है. यानी मेकर्स ने पहले ही इसके अगले पार्ट का रास्ता तैयार कर दिया था.

---विज्ञापन---

क्या बोले डायरेक्टर?

फिल्म के राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी सीक्वल को लेकर जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि फिल्म के दूसरे पार्ट पर काम शुरू करने की तैयारी है. सीक्वल में नीम करौली बाबा के जन्मस्थान फिरोजाबाद को खास तौर पर दिखाया जाएगा. इसके बाद कहानी आगरा और मथुरा तक पहुंचेगी, जहां उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने लाया जाएगा.

ट्रिलॉजी होगी ‘हनुमान अंश’

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ को सिर्फ एक फिल्म के तौर पर नहीं, बल्कि ट्रिलॉजी के रूप में तैयार किया जा रहा है. यह सीरीज ‘डिवाइन डिटूर’ किताब से प्रेरित बताई गई है. हालांकि, पार्ट 2 की शूटिंग या प्रोडक्शन कब शुरू होगा, इसकी आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

दर्शकों की एक्साइटमेंट हाई

फिलहाल फिल्म की सफलता ने मेकर्स का हौसला जरूर बढ़ा दिया है. ऐसे में अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि ‘हनुमान अंश 2’ में नीम करौली बाबा के जीवन के कौन से अनसुने पहलू देखने को मिलेंगे.

First published on: Aug 31, 2026 07:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola