Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पत्नी को छोड़कर, घर तोड़ने वालों…’ गोविंदा को कोमल रानी संग देख भड़कीं कश्मीरा शाह!

Kashmera Shah Cryptic Post Slams Govinda: एक्टर गोविंदा और कोमल रानी का वीडियो वायरल होने के बाद गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है.

Kashmera Shah Cryptic Post Slams Govinda: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इस समय खबरों की सुर्खियों में छाए हुए हैं. हाल ही में गोविंदा मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने गए थे. इस खास मौके पर गोविंदा के साथ उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार भी मौजूद थीं. लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए गोविंदा और कोमल रानी के कई वीडियो सामने आए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस दौरान कोमल रानी की मांग में सिंदूर भी दिखाई दिया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल रानी का नाम जोड़ा जा रहा है. इस बीच गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का एक क्रिप्टिक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसे लोग गोविंदा और कोमल रानी से जोड़ रहे हैं.

घर तोड़ने वालों…

कश्मीरा शाह ने बुधवार शाम इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना काफी कुछ कहा. कश्मीरा शाह ने अपनी क्रिप्टिक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग ‘एक मिस्ट्री वुमन’ (रहस्यमयी महिला) को लेकर इतना पोस्ट कर रहे हैं और उसे ग्लैमराइज दिखा रहे हैं. घर तोड़ने वालों को बढ़ावा देना बंद करें और उन मर्दों को आदर्श मानना ​​छोड़ दें जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ चले जाते हैं. यह सब बहुत ही घिनौना है. हमें अपने लोगों से ज्यादा समझदारी और मोरैलिटी की उम्मीद करनी चाहिए. प्लीज, इस पागलपन को बंद कर दीजिए.’

---विज्ञापन---

गोविंदा पर कसा तंज?

इसके साथ कश्मीरा ने #kashmerashah #family #cheating #marriage #wife जैसे हैशटैग लगाए. भले ही कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया हो, लेकिन उनकी पोस्ट के शब्दों को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे गोविंदा और कोमल रानी से जोड़ रहे हैं. हालांकि, कश्मीरा ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनका इशारा किसकी तरफ है.

जानवरों से प्यार करो…

गोविंदा और कोमल रानी का वीडियो वायरल होने के बाद सुनीता आहूजा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था. वहां उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा, ‘इंसानों को जितना भी प्यार दो, फायदा नहीं है, वो धोखा ही देते हैं. जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. इंसान धोखेबाज होते हैं.’ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

First published on: Sep 24, 2026 10:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola