Thursday, 24 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

वीर दास का फिर बजा डंका, ‘फूल वॉल्यूम’ को इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन; मानव कौल की ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ भी रेस में

International Emmy Awards 2026: वीर दास की कॉमेडी ने का दुनियाभर में बजा डांका, तो मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' ने भी इंटरनेशनल एमी की रेस में बनाई अपनी जगह.

International Emmy Award 2026 nominated
वीर दास की 'फूल वॉल्यूम' और 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को मिला इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन

International Emmy Awards 2026: वीर दास की कॉमेडी ने एक बार फिर दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है. स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास को उनके कॉमेडी स्पेशल ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में नामांकन मिला है. यह वीर दास का तीसरा इंटरनेशनल एमी नॉमिनेशन है. खास बात यह है कि वह तीन बार इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने वाले पहले भारतीय परफॉर्मर बन गए हैं. वहीं, मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ ने भी इस साल इंटरनेशनल एमी की रेस में जगह बनाई है.

तीसरी बार एमी की रेस में वीर दास

वीर दास के लिए इंटरनेशनल एमी का सफर काफी खास रहा है. साल 2021 में उन्हें अपने कॉमेडी स्पेशल ‘वीर दास: फॉर इंडिया’ के लिए नॉमिनेशन मिला था. इसके बाद साल 2023 में ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए उन्हें दोबारा नॉमिनेशन मिला और इस बार उन्होंने कॉमेडी कैटेगरी में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड अपने नाम कर लिया.

---विज्ञापन---

वीर दास एमी अवॉर्ड्स की सेरेमनी कर चुके होस्ट

इतना ही नहीं, साल 2024 में वीर दास ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की सेरेमनी को होस्ट भी किया था. अब एक बार फिर ‘फुल वॉल्यूम’ के साथ उनका नाम इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल हो गया है.

‘फूल वॉल्यूम’ की कहानी भी है खास

नॉमिनेशन मिलने पर वीर दास ने इसे बेहद खास और अविश्वसनीय पल बताया. उन्होंने कहा कि ‘फूल वॉल्यूम’ उस समय बनाया गया था, जब उनकी आवाज चली गई थी. ऐसे में खामोशी से शुरू हुआ यह सफर इंटरनेशनल एमी तक पहुंचा है, जो उनके लिए बेहद खास है.

---विज्ञापन---

वीर दास ने किया शुक्रिया अदा

वीर दास ने नेटफ्लिक्स, अपनी टीम और दर्शकों का भी शुक्रिया अदा किया. ‘वीर दास: फूल वॉल्यूम’ जुलाई 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.

‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ भी रेस में

वीर दास के अलावा मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब की स्पोर्ट्स-ड्रामा सीरीज ‘रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब’ को भी इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में नामांकन मिला है. सोनी लिव की इस सीरीज को बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज हुई थी सीरीज?

सीरीज की कहानी कश्मीर, फुटबॉल और वहां के लोगों की जिंदगी से जुड़ी है. इसमें दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो शुरुआत से एक प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब खड़ा करने का सपना देखते हैं. इसके लिए वे ऐसे खिलाड़ियों को एक साथ लाते हैं, जिन्हें कभी कम आंका गया था. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई इस सीरीज ने अब इंटरनेशनल एमी के मंच तक अपनी जगह बना ली है.

First published on: Sep 24, 2026 09:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola