Sunita Ahuja and Yashvardhan Ahuja Bollywood Debut Film: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों की हेडलाइन बन हुए हैं. हाल ही में, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया और सरेआम उन पर निशाना साधा है. इसके अलावा, उन्होंने अपने तलाक की अर्जी भी वापस ले ली. सुनीता ने इस कदम ने मामले को और भी ज्यादा पेचीदा बना दिया. वहीं, रिश्तों की इस उथल-पुथल के बीच गोविंदा के घर पर डबल खुशखबरी आई है. दरअसल, गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और पत्नी सुनीता आहूजा की बॉलीवुड डब्यू फिल्म कन्फर्म हो गई है. इसके साथ ही फिल्म का टाइटल भी अनाउंस हो गया है. चलिए जानते हैं कि आखिर गोविंदा के बेटे और पत्नी किस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं.
क्या है यशवर्धन की डेब्यू फिल्म का नाम?
मां सुनीता और बेटा यशवर्धन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसका नाम ‘हीरो की हीरोइन’ है. हाल ही में फिल्म के मेकर्स ऐलान किया कि इसमें यशवर्धन लीड हीरो होंगे और ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल लीड हीरोइन होंगी. सबसे दिलचस्प बात यह है कि सुनीता आहूजा फिल्म में भी यशवर्धन की मां का किरदार निभाएंगी. इनके अलावा, फिल्म में जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी अहम किरदार में होंगी. इसके साथ ही मेकर्स ने बताया कि ये फिल्म अगली साल 7 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Govinda 's Son Yashvardhan Ahuja is Set To Make his Bollywood Debut ….
— POSITIVE FAN (@imashishsrrk) August 22, 2026
This will be Produced By Balaji Telefilms …. Sunita Ahuja ( Govinda 's Wife ) also there in The Film ….
It will be Directed By Sajid Khan ….
A Horror Comedy Genre ✅
कौन हैं फिल्म के डायरेक्टर?
इस फिल्म से जहां सुनीता और यशवर्धन के करियर की शुरुआत कर रहे हैं. वहीं, डायरेक्टर साजिद खान इसके साथ अपने करियर को रीस्टार्ट कर रहे हैं. इंडस्ट्री को ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’ और ‘हाउसफुल 2’ जैसी हिट फिल्में देने वाले साजिद खान सालों बाद ‘हीरो की हीरोइन’ के जरिए डायरेक्शन फील्ड में वापसी करने जा रहे हैं. साजिद खान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘हीरो की हीरोइन’ को शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं उनमें से नहीं हूं…’ गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर भांजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी
क्या बोलीं सुनीता आहूजा?
कुछ समय पहले ही एएनआई से बात करते हुए सुनीता ने अपनी डेब्यू फिल्म और उसमें अपने किरदार को लेकर बात की थी. जिसमें उन्होंने कहा कि वो अपने बेटे यश के साथ फिल्मों में आएंगी. उन्होंने कहा, ‘मैं यश की फिल्म में उसकी मां का ही रोल कर रही हूं… शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं.’