Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

सुनीता आहूजा से अलगाव की अफवाहों के बीच देर रात बप्पा के दर्शन करने पहुंचे गोविंदा, बेटे-बेटी के लिए की ये प्रार्थना

गोविंदा देर रात अपने घर पहुंचे और बप्पा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने बेटी और बेटे के लिए बप्पा से खास प्रार्थना भी की.

govinda
गोविंदा ने फैमिली के साथ किए बप्पा के दर्शन

गणेश चतुर्थी पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अकेले बप्पा का स्वागत किया था, साथ में गोविंदा नहीं दिखने पर तमाम बातें हुईं थी, लेकिन बीती रात गोविंदा ने परिवार के साथ मिलकर बप्पा की पूजा की और उनके दर्शन किए, दरअसल बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा अमेरिका गए हुए थे, और जैसे ही वापस लौटे उन्होंने अपने परिवार के साथ गणपति सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया. 14 सितंबर की देर रात भारत पहुंचे एक्टर ने पत्नी सुनीता आहूजा, बेटे यशवर्धन और बेटी टीना के साथ भगवान गणेश की पूजा की और बप्पा का आशीर्वाद लिया.

सुनीता अकेले घर लाईं थीं बप्पा को

दरअसल, गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह ढोल की थाप पर नाचते हुए गणपति बप्पा को घर लाती नजर आई थीं. इस दौरान गोविंदा उनके साथ दिखाई नहीं दिए, जिसके बाद उनकी गैरमौजूदगी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे. हालांकि, सुनीता ने साफ कर दिया था कि गोविंदा अमेरिका में हैं और जल्द ही वापस लौटने वाले हैं.

---विज्ञापन---

‘परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए गोविंदा’

ANI से बातचीत में सुनीता ने बताया था कि गोविंदा रात में अमेरिका से लौटेंगे. उन्होंने कहा था कि अगर सफर के बाद वह ज्यादा थके हुए होंगे तो अगले दिन बप्पा के दर्शन करेंगे, लेकिन अगर तबीयत ठीक रही तो उसी रात परिवार के साथ पूजा में शामिल हो जाएंगे.

गोविंदा ने परिवार के साथ किए गणपति दर्शन

गोविंदा ने आखिरकार परिवार के साथ गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. पूजा के दौरान वह अपने बच्चों के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते नजर आए.

मां से मिली गणपति पूजा की प्रेरणा

गोविंदा ने बताया कि उनके घर में गणपति पूजा की परंपरा उनकी मां के समय से चली आ रही है. अब उनका बेटा यशवर्धन भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है. एक्टर ने बप्पा से प्रार्थना की कि यश को सफलता और समृद्धि मिले और वह परिवार की विरासत को और आगे बढ़ाए.

---विज्ञापन---

गोविंदा ने बेटी के लिए बप्पा से की प्रार्थना

गोविंदा ने बेटी टीना के लिए भी सुखी और खुशहाल परिवार की कामना की. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि यशवर्धन उनसे भी ज्यादा सफल हों और लोग एक दिन कहें कि वह गोविंदा से भी बेहतर हैं.

सुनीता पहली बार खुद घर लाईं बप्पा

इस बार सुनीता ने गणपति बप्पा का स्वागत खुद करने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि आमतौर पर गोविंदा या यशवर्धन गणपति की मूर्ति घर लाते हैं, लेकिन इस साल उन्होंने खुद बप्पा को घर लाया. सुनीता ने कहा कि पिछले एक साल में उन्हें काफी शोहरत और नए मौके मिले हैं. वह इसका श्रेय बप्पा को देती हैं और इसी वजह से उन्होंने इस बार अपने हाथों से गणपति का स्वागत करने का फैसला किया.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 15, 2026 11:19 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola