Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा-सुनीता की तलाक की अफवाहों पर आया भांजे विनय का रिएक्शन, बोले- ‘मैं प्रार्थना करूंगा…’

Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumors: बीते लंबे वक्त से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं. इन अफवाहों के बीच अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने रिएक्ट किया है.

Govinda-Sunita Ahuja
Govinda-Sunita Ahuja

Govinda Sunita Ahuja Divorce Rumors: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर बीते काफी दिनों से तलाक की अफवाहें चल रही हैं. इन अफवाहों के बीच एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी बातें बन रही हैं. इन सभी रूमर्स के बीच अब गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने कपल के तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने इस दौरान कहा कि वह चाहते हैं कि दोनों के बीच सब अच्छा बना रहे.

गोविंदा के भांजे ने तलाक की अफवाहों पर किया रिएक्ट

दरअसल, हाल ही में आईएएनएस के साथ इंटरव्यू के दौरान विनय ने गोविंदा और सुनीता को लेकर बात की. उन्होंने तलाक की अफवाहों पर कहा, “मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि मेरे मामा और मामी का रिश्ता हमेशा मजबूती से और प्राइवेट बना रहे. यह मेरी एकमात्र इच्छा है.”

---विज्ञापन---

गोविंदा के सपोर्ट में विनय ने कही ये बात

वहीं, बीते दिनों एक इंटरव्यू में सुनीता ने कहा था कि गोविंदा एक सुपरस्टार हैं और उसके बाद भी उन्होंने बॉलीवुड में अपने बच्चों के करियर के लिए मदद नहीं की. इसपर विनय ने गोविंदा का सपोर्ट किया और कहा, “आखिर कौन सा पिता अपने बेटे का साथ नहीं देना चाहेगा. लेकिन अगर मेरी मामी ने कुछ कहा है, तो मैं उन्हें प्यार से ध्यान देने के लिए ही कहूंगा, क्योंकि मैं उन दोनों के बारे में कभी कुछ भी गलत नहीं बोलूंगा. इस बीच आनंद से गोविंदा के बेटे यशवर्धन के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा, “यशवर्धन का फ्यूचर बहुत ब्राइट है. वह बहुत टैलेंटेड है और मेरी दुआएं उसके साथ है. वह मेरे बेटे जैसा है. मैं उनसे प्यार करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें कोई अच्छी फिल्म मिले.

गोविंदा और सुनीता की तलाक की अफवाहें

बता दें कि बीते लंबे वक्त से गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें चल रही हैं. यहां तक कि सुनीता ने भी एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात की थी. सुनीता ने ये भी कहा था कि अगर उन्हें कभी भी एक्टर को रंगे हाथों पकड़ने का मौका मिले, तो वह खुद सबसे पहले इसका खुलासा मीडिया के आगे करेंगी. हालांकि इन अफवाहों पर गोविंदा और सुनीता दोनों ही सफाई दे चुके हैं कि उनके बीच सब ठीक है. लेकिन ये बंद होने का नाम नहीं ले रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- दीपिका-रणवीर की लाडली को मिला ये शानदार तोहफा, फोटो देख कर पिघल जाएगा आपका दिल

First published on: Jan 20, 2026 12:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो