---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ से होगी कपिल शर्मा की इस फिल्म की टक्कर, कितना होगा पहले दिन का कलेक्शन?

Entertainment News in Hindi LIVE: 80 के दशक की फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री का आज जन्मदिन है. उन्हें अपनी खूबसूरती और टेलेंट के चलते उस दौर की सबसे आइकॉनिक स्टार्स में माना जाता है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi LIVE
Entertainment News in Hindi LIVE

Entertainment News LIVE Update in Hindi: कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से है. वहीं पिंकविला के अनुसार, कपिल की फिल्म का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 2-3 करोड़ रुपये का कलेक्शन हो सकता है.

80 के दशक की फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शामिल रति अग्निहोत्री का आज यानी 10 दिसंबर को जन्मदिन है. उन्होंने अपनी नेचुरल ब्यूटी और स्माइल से फैंस का दिल जीता है. यही कारण है कि उन्हें उस दौर की सबसे आइकॉनिक स्टार्स में से एक माना जाता है. रेट्रो ग्लैमर के रुप में आज भी उनकी जवानी के लुक उदाहरण माने जाते हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस अंजना सुखानी का भी आज जन्मदिन है. उन्होंने ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘गोलमाल रिटंर्स’ और ‘कमाल धमाल मालामाल’ जैसी कई मूवीज में अपना जलवा दिखाया है.

---विज्ञापन---

Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने पांचवे दिन रात 10 बजे तक करीब 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. पांचवे दिन इतनी तगड़ी कमाई के साथ फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 152.75 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है. इसी के साथ धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का कुल 12 दिनों का कलेक्शन 104.67 करोड़ के पार पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---
15:39 (IST) 10 Dec 2025
Ranveer Singh Dhurandhar Fees: 'मां' बनने के बाद कियारा आडवाणी की सोशल मीडिया पर वापसी

अहनी बेटी साराया के जन्म के बाद आज कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें कियारा की नाइट आउट की हैं.

https://www.instagram.com/p/DSEqEp1iJhP/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

15:28 (IST) 10 Dec 2025
Ranveer Singh Dhurandhar Fees: ‘धुरंधर’ में ‘हमजा’ के रोल के लिए रणवीर सिंह ने ली कितनी फीस?

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ अपने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म का कुल बजट 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में कई स्टार्स शामिल हैं. सबको अपने किरदार के लिए जबरदस्त फीस मिली है...धुरंधर के लिए रणवीर सिंह को कितनी फीस मिली?

14:57 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'अखंडा 2' की नई रिलीज डेट आई सामने

साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म 'अखंडा 2' किन्हीं कारणों से टाल दी गई थी. अब जाकर इस फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है.

14:12 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 50 लाख के बजट में 107 करोड़ कमा गई ये फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर एक मूवी 60 दिनों से तहलका मचा रही है. महज 50 लाख के बजट में मूवी ने 107 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:10 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: भारत की पहली हॉरर फिल्म कौन सी है?

क्या आपको पता है कि भारत में सबसे पहले कौन सी हॉरर फिल्म रिलीज की गई थी? इस हॉरर फिल्म को बनाने में करीब 9 लाख रुपये का खर्च आया था, लेकिन इसने करोड़ों में कमाई की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर...

10:52 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: पहले दिन कितना होगा कपिल शर्मा की फिल्म का कलेक्शन?

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 BO Prediction: बॉक्स ऑफिस पर कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' को 12 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. वहीं इसी बीच पिंकविला की रिपोर्ट में इस फिल्म की पहले दिन की कमाई का प्रेडिक्शन किया गया है. पूरी खबर पढ़ें...

09:41 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: क्या 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे बिग बॉस 19 के ये स्टार्स?

'बिग बॉस 19' के दो कंटेस्टेंट्स रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में नजर आ सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

09:07 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' फिल्म ने ₹150 करोड़ क्लब में रखा तूफानी कदम

रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' का भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच चुका है. पढ़ें पूरी खबर...

08:55 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस अंजना सुखानी का आज जन्मदिन

'सलाम-ए-इश्क', 'गोलमाल रिटंर्स' और 'कमाल धमाल मालामाल' जैसी कई मूवीज में नजर आईं एक्ट्रेस अंजना सुखानी का आज यानी 10 दिसंबर को जन्मदिन है.

08:54 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस अंजना सुखानी का आज जन्मदिन

'सलाम-ए-इश्क', 'गोलमाल रिटंर्स' और 'कमाल धमाल मालामाल' जैसी कई मूवीज में नजर आईं एक्ट्रेस अंजना सुखानी का आज यानी 10 दिसंबर को जन्मदिन है.

07:54 (IST) 10 Dec 2025
Entertainment News LIVE: अभिनेत्री रति अग्निहोत्री का आज जन्मदिन

80 के दशक की फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शामिल रति अग्निहोत्री का आज यानी 10 दिसंबर को जन्मदिन है. उन्हें उस दौर की सबसे आइकॉनिक स्टार्स में से एक माना जाता है.

First published on: Dec 10, 2025 06:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.