Home/E24 News/Entertainment News Live: Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय के बढ़े वजन का लोगों ने उड़ाया मजाक, तो कंगना रनौत ने ट्रोर्ल्स को सुनाई खरी खोटी
live
Entertainment News Live: Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय के बढ़े वजन का लोगों ने उड़ाया मजाक, तो कंगना रनौत ने ट्रोर्ल्स को सुनाई खरी खोटी
Entertainment News Live In Hindi: ऐश्वर्या राय हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल पहुंची थी. उनके लुक्स की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ट्रोल कर रहे हैं. वहीं, कंगना रनौत ने ऐश्वर्या का सपोर्ट किया है और ट्रोल करने वालों को खरी खोटी सुनाई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News Live In Hindi: ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में पहुंची थी. जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए अपने खूबसूरत लुक्स से कांस में चार चांद लगा दिए. लोगों ने उनके लुक की जमकर तारीफ की. पहले दिन उन्होंने ब्लू कलर का बटरफ्लाई गाउन पहना था और दूसरे दिन पिंक गाउन. वहीं कांस की क्लोजिंग सेरेमनी पर उन्होंने व्हाइट पैंट सूट पहना था. हालांकि जहां तमाम लोग उनकी तारीफें कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो ऐश्वर्या राय को ट्रोल कर रहे हैं. इस बीच कंगना रनौत ने ट्रोर्ल्स को खरी खोटी सुनाई है.
दरअसल, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय के ब्लू कलर के गाउन वाली फोटो लगाई है. उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में ऐश्वर्या को सपोर्ट करते हुए लिखा, ” फैशन और स्टाइल किसी भी इंसान की अपनी अभिव्यक्ति होती है. हर व्यक्ति अपने तरीके से जिंदगी को देखता है और समझता है. कोई भी महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं जीती.
---विज्ञापन---
ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कंगना ने कहा, ” ऐश बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अगर कुछ लोग उन्हें किसी दूसरे रूप में देखना चाहते हैं, तो पहले खुद को भी देखना चाहिए. ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आती. बल्कि वह अपनी अलग चमक और आत्मविश्वास के साथ वहां मौजूद रहती हैं. अगर रेड रेड कार्पेट पर बड़ी उम्र की महिलाओं को देखने के आदी नहीं है, तो अब उन्हें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए.
कुणाल खेमू बर्थडे
बता दें कि बॉलीवुड के जाने माने एक्टर कुणाल खेमू आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी और अब तक उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में की है. वह ढोल, गोलमाल, गोलमाल 3, गो गोवा गोन, कंजूस मक्खीचूस, राजा हिंदुस्तानी, कलयुग, जैसी कई फिल्मों में काम किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
---विज्ञापन---
08:35 (IST) 25 May 2026
Entertainment Live News: 'दृश्यम 3' ने संडे को मचाया धमाल,जानें कैसा है 'करुप्पू' और 'चांद मेरा दिल' का हाल
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में देखने को मिल रही हैं. हालांकि साउथ के दो बड़े एक्टर्स मोहनलाल और सूर्या की फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं, रविवार के दिन दृश्यम 3 और करुप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. दृश्यम ने चार दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दूसरी ओर करुप्पू लगातार शानदार कमाई कर रही है. इस बीच अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल ने भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं तीनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.यहां पढ़ें पूरी खबर...
Related
First published on: May 25, 2026 08:32 AM
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around
the world
on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.