Entertainment News: प्रभास की फिल्म ‘द राजा साहब’ का पोस्टर रिलीज, जानें अब आएगा ट्रेलर
Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. लता मंगेशकर की 96वीं जयंती पर उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया है. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड, टीवी जगत और साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, मौनी रॉय, मुनमुन दत्ता, और पुरी जगन्नाथ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं, आज भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर की 96वीं जयंती है. इस मौके पर लता मंगेशकर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते दिख रहे हैं. इसके अलावा फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.
पवन कल्याण की फिल्म ‘They Call Him OG’ ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दिनों में 122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ ‘OG’ ने कमाई के मामले में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में शो के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगें. मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
First published on: Sep 28, 2025 08:02 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.