Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: रणवीर सिंह की Dhurandhar के आगे ऐसा रहा Avatar 3 का हाल, जानें क्या रहा कलेक्शन

Dhurandhar Vs Avatar 3 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' को 15वें दिन बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्म 'Avatar 3' का सामना करना पड़ा. चलिए जानते हैं कि दोनों में से कौन आगे रहा?

Dhurandhar Vs Avatar 3 Box Office Collection_
'Dhurandhar' और 'Avatar 3' का सामना

Dhurandhar Vs Avatar 3 Box Office Collection: हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Avatar 3’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इस हॉलीवुड फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई की. वहीं, बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ को रिलीज हुए आज 15 दिन हो गए हैं. इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धुआंधार कमाई जारी है. चलिए आपको बताते हैं कि भारत में ‘Dhurandhar’ के तूफान के आगे हॉलीवुड की ‘Avatar 3’ कितनी टिक पाई और दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

‘Dhurandhar’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने 15वें दिन 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म पिछले 15 दिनों से अपनी कमाई का ग्राफ मैंटेन किए हुए है. भारत में फिल्म ने अब तक कुल 483 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 35.95% रही, जिसमें सुबह के शो में 16.68%, दोपहर के शो में 33.96%, शाम के शो में 42.86%, और रात के शो में 50.28% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म में दिखेगा जंतर मंतर, हंसने से खुद को रोक नहीं पाएंगे आप

‘Avatar 3’ की शुरुआत

वहीं, दूसरी तरफ हॉलीवुड की फिल्म ‘Avatar 3’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया. यकीनन भारत में ‘Avatar 3’ की शुरुआत बहुत ही शानदार और बड़ी हुई है. पहले दिन इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 66.31% रही, जिसमें सुबह के शो में 66.50%, दोपहर के शो में 65.75%, शाम के शो में 0%, और रात के शो में 66.67% रहा. इससे साफ है कि भारत में ‘Avatar 3’ ने ‘Dhurandhar’ को टक्कर दी है, लेकिन हिला नहीं पाई है.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं अगर हम दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो अंतर साफ दिखाई देता है. जहां रणवीर की फिल्म ‘Dhurandhar’ ने दुनियाभर में अब तक 737.5 करोड़ का व्यापार कर लिया है. वहीं, ‘Avatar 3’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पहले दिन ही 500 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ‘Avatar 3’ वर्ल्डवाइड काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

First published on: Dec 20, 2025 07:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो