Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhamaal 4 OTT Release: सिनेमाघरों में हो गई मिस, तो OTT पर इस दिन से देख सकेंगे Ajay Devgn की धमाल, जानें डिटेल्स

Dhamaal 4 OTT Release: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर हाल ही में जानकारी सामने आई है. तो चलिए जानते हैं इसे कब और कहां देख सकेंगे.

Dhamaal 4 Ott Release
Dhamaal 4 Ott Release

Dhamaal 4 OTT Release: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी अहम रोल में नजर आए थे. ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. वहीं, सिनेमाघरों में रिलीज के करीब एक महीने बाद फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. हाल ही में फिल्म की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स सामने आई हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

ओटीटी रिलीज की डिटेल्स आईं सामने

दरअसल, ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 30 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. अक्सर देखा गया है कि फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब 45 से 60 दिन बाद ओटीटी पर रिलीज की जाती हैं. लेकिन ‘धमाल 4’ के 30 दिन पूरे होते ही इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आ गई है.

---विज्ञापन---

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी धमाल 4

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धमाल 4’ अगले महीने यानी 4 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं. हालांकि, फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. मेकर्स जल्द ही फिल्म की ओटीटी डिटेल्स की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 ने कमाए इतने करोड़

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 165.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 227.95 करोड़ रुपये हो गई है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जो 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल’ की चौथी किस्त है. इस फिल्म में अरशद वारसी, अजय देवगन, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी के अलावा अंजलि आनंद, संजीदा शेख, संजय मिश्रा और रवि किशन जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- DC Box Office Collection Day 4: चौथे दिन भी ‘डीसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, मंडे को किया इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 11, 2026 10:58 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola