Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deva Opening Day Prediction: बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने को तैयार ‘देवा’, जानें ओपनिंग डे कमाई के प्रिडिक्शन

Deva Box Office Prediction Day 1: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा, 31 जनवरी को रिलीज हो गई है। फैंस के बीच इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस पर कितने का खाता खोल सकती है।

---विज्ञापन---

Deva Box Office Prediction Day 1: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। लंबे समय से दर्शक शाहिद कपूर की इस नई फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर फिल्म कैसा कलेक्शन कर सकती है।

फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अनुमान

फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर एक दमदार पुलिस ऑफिसर देव आंब्रे की भूमिका में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में उनका एक्शन और इंटेंस लुक फैंस को काफी पसंद आया, जिससे फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘देवा’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 से 10 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

---विज्ञापन---

एडवांस बुकिंग से मिले पॉसिटिव रिस्पॉन्स

फिल्म रिलीज से पहले है इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। इसको दर्शकों से अच्छी रिस्पॉन्सं मिल रहा है। अब तक ‘देवा’ ने एडवांस बुकिंग में करीब 1.7 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

---विज्ञापन---

शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों की ओपनिंग

शाहिद कपूर की पिछली फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मिक्स रहा है। इसमें ‘कबीर सिंह’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं थीं। वहीं ‘जर्सी’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं थीं। शाहिद की पिछली फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 7.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जर्सी 2.93 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। कबीर सिंह 20.21 करोड़ रुपये कमाए थे। बत्ती गुल मीटर चालू ने ओपनिंग डे पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए थे। पद्मावत ने 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रंगून ने 5.05 करोड़ कमाए थे।

यह भी पढ़ें:  Sky Force BO Collection Day 7: ‘स्काई फोर्स’हिट हुई या फ्लॉप, जानें अब तक का कलेक्शन

---विज्ञापन---

‘देवा’ बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप?

शाहिद कपूर की ‘देवा’ को लेकर उनके फैंस और दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर वर्ड ऑफ माउथ अच्छा रहा तो यह फिल्म पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा भी कमा सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म पहले दिन कितना दम दिखा पाती है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ये कैसा प्रदर्शन करती है।

यह भी पढ़ें: शादी करने जा रहे Rapper Raftaar? तलाक के 5 साल बाद मिलें संकेत

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2025 08:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola