Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sky Force BO Collection Day 7: ‘स्काई फोर्स’हिट हुई या फ्लॉप, जानें अब तक का कलेक्शन

Sky Force Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है। आइए जानते हैं कि सात दिनों में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।

---विज्ञापन---

Sky Force Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं। फिल्म ने धांसू ओपनिंग के साथ बेहतर कमाई का सिलसिला बनाकर रखा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर इसके कलेक्शन पर भी साफ नजर आया। पहले हफ्ते में फिल्म ने मजबूत कमाई की और अब यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। आइए जानते हैं कि ये बॉक्स ऑफिस पर हिट रही या फ्लॉप?

‘स्काई फोर्स’की सातवें दिन की कमाई

आज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सातवां दिन पूरा किया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘स्काई फोर्स’ ने आज 5.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, बीते दिन की कमाई की तुलना में इसमें थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई लगातार मजबूत बनी हुई है।

---विज्ञापन---

कुल कलेक्शन

फिल्म स्काई फोर्स ने पहले हफ्ते में 86.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के काफी करीब है। आने वाले दिनों में इसकी कमाई बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म अब को रिलीज हुए कुल एक हफ्ता हो गया है। इस दौरान इसकी कमाई में और उछाल आने की पॉसिबिलिटी जताई जा रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते की कमाई के बाद फिल्म स्काई फोर्स की अब शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ से टक्कर भी होगी। ये फिल्म की कमाई पर असर डाल सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  Rajat Dalal ने Eisha Singh की मेड से की तुलना, Elvish के सामने उगला जहर

हिट या फ्लॉप

‘स्काई फोर्स’ में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया के अलावा सारा अली खान, निमृत कौर, शरद केलकर, वरुण बडोला, मनीष चौधरी और मोहित चौहान लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है। हालांकि फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन इसके पहले हफ्ते के कलेक्शन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि ‘स्काई फोर्स’ हिट होने की ओर अपने कदम बढ़ा रही है। अगले कुछ दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है, जिससे यह फिल्म हिट साबित हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss की Ex कंटेस्टेंट कौन? जिसका मोहम्मद सिराज के साथ डेटिंग पर उछला नाम

First published on: Jan 31, 2025 07:14 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola