Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

शादी करने जा रहे Rapper Raftaar? तलाक के 5 साल बाद मिलें संकेत

Rapper Raftaar Wedding: रैपर रफ्तार की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनके कथित प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें शादी के वेन्यू और अन्य डिटेल्स भी नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि क्या सच में वह शादी करने जा रहे हैं?

---विज्ञापन---

Rapper Raftaar Wedding
Rapper Raftaar Wedding

Rapper Raftaar Wedding: फेमस रैपर रफ्तार के कथित प्री-वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उनके दूसरी शादी के वेन्यू और बाकी डिटेल्स नजर आ रहे हैं। इन डिटेल्स को देखते हुए रैपर के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और जानना चाहते हैं कि क्या रैपर सच में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक रफ्तार की ओर से इस शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्री-वेडिंग फंक्शन का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रफ्तार एक बड़े फंक्शन में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह उनके प्री-वेडिंग सेरेमनी का वीडियो है। इसके अलावा, एक स्टैंडी की फोटो भी वायरल हो रही है जिस पर लिखा है, “दिलिन और मनराज की शादी के जश्न में आपका स्वागत है।” इस वीडियो और फोटो के सामने आने के बाद फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रफ्तार की होने वाली दुल्हन कौन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक रफ्तार फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा से शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, खुद रफ्तार ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। शादी की खबरें तब और तेज हुईं जब रफ्तार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ जोड़ने और ईविल आई इमोजी पोस्ट की। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर शादी को लेकर कुछ नहीं लिखा। फैंस को उनकी तरफ से ऐलान करने का इंतजार हो रहा है। अब देखना होगा की वह अपनी शादी के बारे में कब बताते हैं।

Rapper Raftaar ties knot with Komal Vohra! (View Pictures) | India.com

---विज्ञापन---

छह साल बाद रैपर की टूट गई थी शादी

बता दें कि रैपर रफ्तार ने साल 2016 में कोमल वोहरा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, शादी के छह साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया। अब, करीब चार साल बाद, रफ्तार की दूसरी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

First published on: Jan 30, 2025 12:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola