Ananya Panday Ex Boyfriends Phone Calls: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, हाल ही में अनन्या पांडे करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में बिजनेस वुमन अनन्या बिड़ला के साथ पहुंचीं. हाल ही में मेकर्स ने शो के नए एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अनन्या पांडे अपने सभी एक्स बॉयफ्रेंड को कॉल लगाती नजर आ रही हैं. इस दौरान, करण जौहर उनके सभी एक्स बॉयफ्रेंड के नाम लेते हैं, जिसमें बॉलीवुड के 3 हैंडसम एक्टर भी शामिल होते हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
अनन्या पांडे ने लगाया एक्स बॉयफ्रेंड को कॉल
‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के नए एपिसोड के प्रोमो में पहले तो करण जौहर शो में बिजनेस वुमन अनन्या बिड़ला को इनवाइट करते हैं. इसके बाद वो अनन्या पांडे को बुलाते हैं. प्रोमो में दिखाया जाता है कि करण जौहर अनन्या पांडे को उनके एक्स बॉयफ्रेंड को कॉल करने के लिए कहते हैं. अनन्या भी करण जौहर की बात मानते हुए प्रोमो में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को फोन करती दिखाई देती हैं. इस बीच कैमरे पर अनन्या की फोन स्क्रीन आती है, जिसमें कार्तिक आर्यन वीडियो कॉल पर होते हैं.
अनन्या बिड़ला ने खींची एक्ट्रेस की टांग
प्रोमो में करण जौहर इस दौरान आदित्य रॉय कपूर, ईशान खट्टर और कार्तिक आर्यन का नाम भी लेते हैं. अनन्या के इस एक्शन पर उनकी को-गेस्ट और बिजनेस वुमन अनन्या बिड़ला एक्ट्रेस की टांग खींचने लगती हैं. अनन्या बिड़ला मजाक में कहती हैं, ‘क्या तुमने अपने सभी एक्स को फोन कर लिया.’ खैर, अब ये तो एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा कि इन लोगों के साथ अनन्या की क्या बातचीत हुई है.
ब्रेकअप की वजह…
‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के नए एपिसोड के प्रोमो के अनुसार, अनन्या पांडे ने एक्टर आदित्य रॉय कपूर, ईशान खट्टर और कार्तिक आर्यन, इन तीनों ही एक्टर्स को डेट किया और बाद में इनका ब्रेकअप हो गया. ये तीनों ही एक्टर बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाते हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि नए एपिसोड में अनन्या इन तीनों के साथ हुए ब्रेकअप की वजह भी बताएंगी.