Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone ने आवाज से रचा इतिहास, फैंस कभी भी कहीं भी कर सकते हैं ‘मस्तानी’ से बात

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. अब एक्ट्रेस ने Meta AI से पार्टनरशिप कर ली है. तो आप जब चाहे जहां चाहे उनसे बात कर सकते हैं. दीपिका पादुकोण ने अब फैंस को खुद ही सोशल मीडिया पर गुड न्यूज दी है. एक्ट्रेस से बात कैसे की जा सकती है? चलिए जानते हैं.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 16, 2025 17:56
Share :
दीपिका ने दी गुड न्यूज. (Photo Credit- Social Media)

Deepika Padukone: बॉलीवुड की ‘मस्तानी’ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी आवाज से इतिहास रच दिया है. अब जब भी दिल करेगा फैंस दीपिका से बात कर सकेंगे. दीपिका Alexa और Siri पर भारी पड़ने वाली हैं. ये खबर पढ़कर दीपिका पादुकोण के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपको बता दें, Meta AI ने एक बड़ी गुड न्यूज दी है. Meta AI ने अपने प्लेटफॉर्म में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. बताया जा रहा है Meta AI की आवाज में दीपिका पादुकोण की आवाज सुनाई देने वाली है. दीपिका ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर फैंस को जानकारी दी है कि अब वो Meta AI का पार्ट हैं. अब उनकी वॉइस के साथ चैटिंग भी की जा सकती है. इंग्लिश में दीपिका की आवाज सुनाई देगी और इसका इस्तेमाल भारत, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में किया जा सकेगा.

दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट में फैंस को इस फीचर को यूज करने के लिए भी कहा है. आपको बता दें, Meta AI फेसबुक की पैरेंटल कंपनी मेटा का हिस्सा है. Meta AI की सर्विस मुफ्त है और ये Play Store और App Store पर मौजूद है. इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और फेसबुक पर Meta AI चैटबॉट है और इसी वैसे ही इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे अपने किसी दोस्त से चैटिंग करते हैं. आपको बता दें, दीपिका पादुकोण की आवाज जो एक्साइटमेंट से भरी हुई है, वो लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रही है. आने वाले दिनों में इसमें कई नए फीचर्स शामिल होने वाले हैं. दीपिका पादुकोण दुनिया भर में अपने कॉन्फिडेंस और क्लासी अंदाज के लिए जानी जाती हैं और अब उनकी ये नई पार्टनरशिप टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारत की बढ़ती अहमियत को दिखाएगी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 16, 2025 05:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो