Wednesday, 12 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

De De Pyaar De 2 ने दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई, जानें Day 2 का कलेक्शन

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'De De Pyaar De 2' ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन ज्यादा कमाई की.

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2
De De Pyaar De 2 की कमाई

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ लंबे इंतजार के बाद से अब सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर राज कर रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. दूसरे दिन फिल्म ने ओपनिंग डे के मुकाबले ज्यादा कमाई की. चलिए आपको बताते हैं कि इन दो दिनों में अजय और रकुल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कितने नोट छापे हैं.

‘De De Pyaar De 2’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ ने दूसरे दिन 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन ज्यादा कमाई की. इसी के साथ ‘De De Pyaar De 2’ ने भारती बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 20.53% है, जिसमें सुबह के शो में 7.60%, दोपहर के शो में 16.28%, शाम के शो में 21.72%, और रात के शो में 36.50% रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार की गर्लफ्रेंड और Dharmendra की पहली हीरोइन थी ये एक्ट्रेस, बहन की मौत के बाद जीजा से करनी पड़ी थी शादी

‘De De Pyaar De 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ का दूसरा दिन सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नहीं, वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा रहा. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय और रकुल की फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 29.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर कितना कमाती है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कास्ट

फिल्म ‘De De Pyaar De 2’ में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा एक्टर आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर भी लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 16, 2025 07:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola