Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बॉर्डर 2’ देखने पहुंचीं ईशा और अहाना देओल, बड़े भैया सनी देओल संग दिए पोज

हाल ही में Border 2 की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसमें सनी देओल की बहन ईशा और अहाना देओल पहुंचीं. दोनों ने कैमरे से सामने पोज भी दिए.

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की धूम मची हुई है. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. इसी बीच फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें सनी देओल की बहनें ईशा देओल और अहाना देओल भी पहुंची हुई थीं. स्क्रीनिंग के बाद सनी देओल ने दोनों बहनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. अपने बड़े भैया देओल संग ईशा और अहाना कैजुअल लुक में काफी सुंदर लग रहे हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई है.

वीडियो में सनी देओल संग ईशा और अहाना देओल दिख रहे हैं. ईशा ने चेक शर्ट के साथ जींस पहनी थी. वहीं अहाना देओल ने ब्लू शर्ट के साथ डेनिम जींस पेयर की थी. सनी देओल अपने हमेशा के सिंपल कैजुअल लुक में दिखे. तीनों ने कैमरे के सामने पोज भी दिए. भाई-बहन का प्यारा वीडियो देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया.

भाई-बहन की जोड़ी देख खुश हुए फैंस

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर फैंस के भर-भरकर कमेंट आ रहे हैं. एक ने लिखा, तीनों को साथ में देखकर बहुत अच्छा लगा. हर कोई इस भाई-बहन जोड़ी पर प्यार लुटाते दिख रहा है. बीच में सनी देओल और उनके अगल-बगल उनकी बहन ईशा और अहाना, तीनों बहुत ही खुश और सुंदर लग रहे हैं.

---विज्ञापन---

100 करोड़ के पास ‘बाॅर्डर 2’

बात करें फिल्म बॉर्डर 2 की तो ये इसी हफ्ते 23 जनवरी को रिलीज हुई है. फिल्म अपने रिलीज के मात्र तीन दिन में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली है. इसी तरह साल 2026 में फिल्मों के हिट होने का सिलसिला भी शुरू हो होने वाला है. 26 जनवरी के खास मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को आने वाले दिनों में भी भरपूर प्यार मिलने वाला है.

First published on: Jan 25, 2026 09:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो