Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

40 दिनों में कम्प्लीट हुई थी इस फिल्म की शूटिंग, रिलीज हुई तो जीते 28 अवॉर्ड, मजेदार सीन्स आज भी हैं याद

छोटे से बजट और बहुत ही कम समय में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी के साथ ही 28 अवॉर्ड भी अपने नाम किए.

Dum Laga Ke Haisha

बेहद ही कम समय और बजट में तैयार हुई इस फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों को काफी पसंद है. सिर्फ 40 दिन की शूटिंग में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की और साथ ही 28 अवॉर्ड भी जीते. चलिए इस फिल्म के बारे में जानते हैं.

2015 की हिट फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 2015 की हिट फिल्म ‘दम लगा के हईशा’, जो एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में शामिल हैं. इनके अलावा फिल्म में शीबा चड्ढा, सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और श्रीकांत वर्मा भी हैं. दर्शकों ये फिल्म काफी पसंद आई है. ‘दम लगा के हईशा’ की कहानी हरिद्वार में रहने वाले एक लड़के ‘प्रेम’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी संध्या नाम की पढ़ी लिखी एक मोटी सी लड़की से हो जाती है. वजन ज्यादा होने की वजह प्रेम अपनी पत्नी संध्या को बिल्कुल पसंद नहीं करता है. आगे फिल्म में कई मजेदार सीन्स देखने को मिलते हैं.

---विज्ञापन---

40 दिन में शूट हुई फिल्म

इस फिल्म में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. बता दें कि ये फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की डेब्यू फिल्म है. फिल्म को बनकर रिलीज होने में 8 साल का वक्त लगा था. हालांकि इसकी शूटिंग सिर्फ 40 दिनों में पूरी कर ली गई थी.

जीते 28 अवॉर्ड

कलेक्शन की बात करें तो ‘दम लगा के हईशा’ ने भारत में 41.93 करोड़ रुपये कमाए थे. वर्ल्डवाइड फिल्म में कुल 43.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. इस फिल्म के लिए भूमि पेडनेकर ने बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था. आईएमडीबी के मुताबिक ‘दम लगा के हइशा’ ने कुल 28 अवॉर्ड जीते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 27, 2025 08:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola