Thursday, 26 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या 4 साल बाद फिर लौटेगा भेड़िया? वरुण धवन की ‘भेड़िया 2’ पर अमर कौशिक ने दिया बड़ा अपडेट

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. वरुण धवन और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म के सीक्वल 'भेड़िया 2' को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है.

bhediya 2
Photo Credit- Social Media/AI

Bhediya 2 Update: हॉरर-कॉमेडी फिल्म के दीवानों के लिए एक गुड न्यू सामने आई है. जहां भेड़िया एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहा है, जी हां वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म ‘भेड़िया 2’ के सीक्वल पर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है. अमर कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर जानकारी दी है, हालांकि ये खबर फैंस संग शेयर करने का उनका अंदाज थोड़ा अलग जरूर दिखा, क्योंकि इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी.

चार साल बाद फिर लौटेगा भेड़िया

साल 2022 में रिलीज हुई ‘भेड़िया’ ने दर्शकों को हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन दिया था. फिल्म में वरुण धवन ने भास्कर का किरदार निभाया था, जो एक भेड़िये के काटने के बाद अजीब बदलावों से गुजरने लगता है. कृति सेनन भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी और इसके मजेदार अंदाज को दर्शकों ने पसंद किया था. अब फिल्म के चार साल पूरे होने पर मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

अमर कौशिक ने शेयर किया मजेदार वीडियो

फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भेड़िया उनके ऑफिस में हंगामा करता नजर आ रहा है. वीडियो में वह लैपटॉप फेंकता दिखाई देता है. इसके साथ अमर कौशिक ने मजेदार कैप्शन लिखा कि भेड़िया इस बात से खुश नहीं है कि उसकी कहानी लिखने में इतना समय लग रहा है.

‘भेड़िया 2’ पर आया बड़ा अपडेट

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखी ये बात

उन्होंने लिखा, ‘क्या करें? जल्द आ रहे हैं भेड़िया अंकल.’ डायरेक्टर के वीडियो से इतना तो साफ है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है, लेकिन कहानी पूरी होने में थोड़ा समय जरूर लग रहा है. फिलहाल, ‘भेड़िया 2’ के सीक्वल की खबर सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट जरूर हाई हो गई है, क्योंकि लोगों को इस बात की उम्मीद है कि दूसरे पार्ट में श्रद्धा कपूर नजर आ सकती हैं.

दूसरे पार्ट में क्या होगी श्रद्धा कपूर की एंट्री?

दरअसल, ‘भेड़िया’ और ‘स्त्री’ के बीच कनेक्शन ने दर्शकों के मन में सवाल छोड़ दिए थे. ऐसे में फैंस चाहते हैं कि सीक्वल में भेड़िया और स्त्री की कहानी को आगे बढ़ाया जाए, लेकिन सब आने वाले वक्त में साफ हो पाएगा, फिलहाल फैंस कहानी पूरी होने का इंतजार जरूर करेंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 26, 2026 04:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो