साउथ सिनेमा की शानदार एक्ट्रेस साई पल्लवी एक बार फिर अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘इंजी वेल्लम’ का पहला गाना ‘आची आची’ रिलीज हो गया है. गाने में साई पल्लवी का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि वह छोटे बालों और प्रेग्नेंट महिला के लुक में नजर आ रही हैं. उनका यह नया रूप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
‘आची आची’ में दिखा साई पल्लवी का खास अंदाज
मणिरत्नम के डायरेक्शन में बन रही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘इंजी वेल्लम’ में विजय सेतुपति और साई पल्लवी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म के पहले गाने ‘आची आची’ में साई पल्लवी मदरहुड की खुशी को एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं. गाने में उनके किरदार की जिंदगी के खूबसूरत पल दिखाए गए हैं.
छोटे बालों में साई पल्लवी का लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. उनके चेहरे की मासूमियत और शानदार डांस ने गाने को और खास बना दिया है. गाने के रिलीज होते ही फैंस उनके इस नए अवतार की तारीफ करने लगे हैं.

क्यों खास है म्यूजिक?
‘आची आची’ को खास बनाने में ए आर रहमान के म्यूजिक का भी बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन है. गाने के बोल इलंगो कृष्णन ने लिखे हैं, जबकि इसे वैशाली सामंत और शरण्या श्रीनिवासन ने अपनी आवाज दी है. तमिल ट्रैक में मलयालम बोलों का खूबसूरत मेल सुनने को मिलता है. संगीत और साई पल्लवी के डांस ने गाने को एक अलग ही खूबसूरती दी है.

फैंस का साई पल्लवी के छोटे बालों वाले लुक पर रिएक्शन
गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया. एक यूजर ने लिखा कि साई पल्लवी ने छोटे बालों वाले लुक को बेहद खूबसूरती से निभाया है. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि उनका नया अवतार दिल जीतने वाला है और एआर रहमान का जादू फिर से देखने को मिल रहा है.
फैंस को अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है. ‘आची आची’ ने रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है.